![]() |
| पीएनबी गोमती नगर विवेक खण्ड शाखा के बाहर प्रदर्शन करते सेवानिवृत्त बैंककर्मी । |
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
पेंशन अपडेशन के लिए आल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन के सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों (बैंक रिटायरीज) ने पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी (PNB) के गोमती नगर के विवेक खण्ड शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत पंजाब नेशनल बैंक, विवेक खण्ड शाखा के मुख्य प्रबंधक को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन दिया।
![]() |
| पीएनबी के मुख्य शाखा प्रबंधक को ज्ञापन देते सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी। |
प्रदर्शन के दौरान संगठन मंत्री अनूप शरण सिंह, आरएम टंडन, आरके अग्रवाल, स्वर्णकार, विनय श्रीवास्तव, आरएन मेहरोत्रा, प्रमोद श्रीवास्तव आदि बैंक नेताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
वहीं, मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया मांगे पूरी न होने पर आगामी 5 जनवरी को यूनियन बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय कपूरथला पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।


0 Comments
if you have any doubt,pl let me know