Ranchi : निरहुआ अभिनीत फ़िल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की रांची में शूटिंग






प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, रांची



भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की फ़िल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की शूटिंग झारखंड की राजधानी रांची में चल रही है। फिल्‍म के निर्देशक शशि वर्मा हैं। फ़िल्म की टीम रांची के माहौल और स्थानीय जन-जीवन से कहानी को एक प्रामाणिक आधार प्रदान कर रही है। ताकि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की पेशकश के साथ दर्शकों के लिए और भी अधिक विश्वसनीय और आकर्षक बन सके।



मुख्य अभिनेता सुपरस्टार निरहुआ ने कहा कि मैं पहली बार अंतरराष्ट्रीय फिल्‍म का हिस्सा ‘मुर्गा ट्रॉफी’ के माध्यम से बन रहा हूं। इसका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय मंच पर किया जाएगा। इसके लिए मैं बहुत खुश और उत्सुक हूं। 




फ़िल्म के निर्माता सुजीत उपाध्याय और विजया लक्ष्मी ने बताया कि झारखंड की पृष्ठभूमि पर उत्साहवर्धन करने वाली फ़िल्म बनती रहनी चाहिए। ऐसी फ़िल्म झारखंड का नाम फ़िल्म निर्माण में विश्व स्तर पर लेकर आती हैं। साथ ही यहां फिल्म निर्माता और निर्देशकों को आकर्षित किया जा सके।





निर्देशक शशि वर्मा ने कहा कि ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की शूटिंग का अनुभव अविश्वसनीय रहा है। यह शहर ना सिर्फ़ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और अद्वितीय लोकेशंस के लिए जाना जाता है। बल्कि यहां के लोगों का प्यार और सहयोग भी अद्भुत है।



फ़िल्म की कहानी में रांची की स्थानीय संस्कृति और ज़मीन से जुड़ी भावनाओं को गहराई से दर्शाया गया है। यहां शूटिंग करने से फ़िल्म को वह प्रामाणिक रंग मिल रहा है, जिसकी हमें तलाश थी।




फ़िल्म में मुख्य कलाकार में दिनेश लाल यादव के अलावा प्रद्युम्न नायक भी मौजूद हैं। बाल कलाकार शौर्य राज भी शामिल हैं। निर्माता नलिनी सिन्हा, चंदन आनंद, मनीषा वर्मा, मुकेश गिरी, लेखक उमेश उपाध्याय, डीओपी सुनील विश्वकर्मा एडिटर अमित राज बहादुर हैं।



म्यूजिक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नंदलाला ने दिया है। प्रभात ठाकुर ने आर्ट एवं प्रोडक्शन डिज़ाइनिंग कि ज़िम्मेदारी ली हैं।




पिछले 12 दिनों से फिल्म की शूटिंग रांची के बुंडू और आसपास के सुंदर लोकेशंस पर जारी है। अगले कुछ दिनों में जमशेदपुर, टाटा और रांची के अन्य लोकेशंस पर शूटिंग की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments