PM Modi : पीएम मोदी से 24 घंटे में दूसरी बार मिले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ 

UP News : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस मुलाकात ने कई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। इस मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बारे में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बताया कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी का आशीर्वचन और उनसे मिलने दिल्ली गए थे। इस दौरान उनके साथ वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी भी थे।

बतादें पीएम से मुलाकात के 24 घंटे नहीं हुए हैं, जब लखनऊ में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के उद्घाटन के समय डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पीएम मोदी के साथ मंच पर मौजूद रहे थे। ऐसे में कुछ घंटे के भीतर दिल्ली जाकर मुलाकात ने तरह तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

पीएम से मुलकात के बाद डिप्टी सीएम पाठक ने X पर कहा कि आज दिल्ली में विश्व के लोकप्रिय नेता, हमारे पथ प्रदर्शक, प्रेरणास्रोत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय @narendramodiजी से आत्मीय भेंटकर स्नेहिल सानिध्य व कुशल मार्गदर्शन प्राप्त किया। अपना बहुमूल्य समय व मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए मा. प्रधानमंत्री जी आपका हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं। इस अवसर पर मा. महापौर, वाराणसी अशोक तिवारी जी उपस्थित रहे।    

आज दिल्ली में विश्व के लोकप्रिय नेता, हमारे पथ प्रदर्शक, प्रेरणास्रोत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय @narendramodi जी से आत्मीय भेंटकर स्नेहिल सानिध्य व कुशल मार्गदर्शन प्राप्त किया। अपना बहुमूल्य समय व मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए मा० प्रधानमंत्री जी आपका हृदय से आभार…। pic.twitter.com/kk2aB8OcRm


मुलाकात के सियासी मायने

उत्तर प्रदेश भाजपा की सियासत की इन दिनों जमकर चर्चा है। हालिया यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान ही 40 से ज्यादा भाजपा के ब्राह्मण विधायकों और MLC ने कुटुंब मिलन का नाम देकर सहभोज किया था। जानकारी निकलकर सामने आई कि यूपी के ये ब्राह्मण विधायक नाराज थे। खबर है कि सहभोज के दौरान चर्चा हुई कि यूपी में ब्राह्मणों को उचित स्थान नहीं मिल रहा है। जब इस बात की जानकारी पार्टी हाईकमान को मिली तो प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इसपर नाराजगी जाहिर की है।  

Post a Comment

0 Comments