![]() |
| चातक जी को सम्मानित करते संस्था के पदाधिकारी। |
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, नई दिल्ली
शब्द सृजन संस्थान द्वारा आयोजित साहित्यिक सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के कानपुर के वरिष्ठ साहित्यकार पं. त्रिभुवन शंकर मिश्र ‘चातक’ को उनके विशिष्ट काव्यात्मक योगदान के लिए “राष्ट्र गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उनके काव्य-संग्रह “यह मोदी वाला भारत है (ऑपरेशन सिंदूर)” के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना और समसामयिक विषयों को सशक्त अभिव्यक्ति देने के लिए प्रदान किया गया है।
साहित्यिक सम्मान समारोह 21 दिसंबर यानी रविवार को दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने की। सम्मान समारोह में डॉ. ओंकार त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री सहित अनेक साहित्यकार, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य मंचासीन रहे। सम्मान प्राप्त करते हुए पं. मिश्र ने इसे साहित्य के प्रति अपनी साधना का सम्मान बताते हुए संस्था के प्रति आभार जताया है।


0 Comments
if you have any doubt,pl let me know