Lucknow : मीना मार्केट इंदिरा नगर के व्यापारी एकजुट, आदर्श व्यापार मंडल का गठन

0

अध्यक्ष बने शिख़र विजय श्रीवास्तव और आशीष कुमार मौर्य चेयरमैन, अशोक शर्मा वरिष्ठ महामन्त्री


ई कॉमर्स एवं क्विक कॉमर्स रिटेल सेक्टर के व्यापारियों को दे रहे हैं बड़ी चोट : संजय गुप्ता


मीना मार्केट इंदिरा नगर आदर्श व्यापार मंडल की कार्यकारिणी।


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ 


मीना मार्केट इंदिरा नगर क्षेत्र के व्यापारियों की बड़ी बैठक मीना मार्केट में हुई। व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही मीना मार्केट इंदिरा नगर आदर्श व्यापार मण्डल इकाई का गठन किया गया। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

नवगठित कार्यकारिणी के साथ आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी।



मीना मार्केट के व्यापारियों ने मीना मार्केट, इंदिरा नगर आदर्श व्यापार मंडल की इकाई गठन किया। उसमें सर्वसम्मति से शिखर विजय श्रीवास्तव को अध्यक्ष, आशीष कुमार मौर्य को चेयरमैन, दीपक अग्रवाल को प्रभारी, अशोक शर्मा को वरिष्ठ महामंत्री, दक्ष जोशी को महामंत्री, रजत जयसवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर कैलाश पन्त, उपाध्यक्ष के पद पर मोहम्मद रेहान, शोभित चौबे, वरिष्ठ संगठन मंत्री के पद पर आरपी त्रिपाठी तथा संगठन मंत्री पद पर अखिलेश रस्तोगी एवं कार्यकारणी सदस्य के रूप में सुधीर श्रीवास्तव, राम सेवक अग्रवाल, विजय कुमार जैन, बाबू, अंजनी कुमार गुप्ता, बजरंग अग्रवाल, शिवकुमार, पीयूष अग्रवाल, श्री राम वर्मा, कैलाश कश्यप, दिनेश पाण्डेय को सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं, संरक्षक के रूप में वरिष्ठ व्यापारी विवेक सिंह को चुना गया। सभी पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने माला एवं अंग वस्त्र पहना कर संगठन में शामिल किया।




इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा विदेशी ई कॉमर्स कंपनियां एवं क्विक कॉमर्स रिटेल सेक्टर के व्यापारियों का व्यापार चौपट कर रहा है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार देश एवं प्रदेश में ई कॉमर्स पॉलिसी बनवाने एवं रिटेल ट्रेड पॉलिसी बनवाने की मांग को लेकर आंदोलन करेगा।




व्यापारियों के मान सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि संगठन के रहते व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं है। संगठन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर और समस्या के समाधान के लिए संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को व्यापार के साथ-साथ हर विषय और मुद्दे पर मुखर होना होगा।उन्होंने कहा व्यापारियों को पदाधिकारियों का भी सम्मान करना चाहिए, लेकिन अपने सम्मान एवं स्वाभिमान की चिंता भी करनी चाहिए। राजनीतिक गतिविधियों में भी शामिल होते हुए अपने आप को मजबूत करना होगा, तभी समस्याओं का समाधान होगा।



ये पदाधिकारी रहे मौजूद 



प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष शेखर श्रीवास्तव, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पाण्डेय, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, लखनऊ नगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, लखनऊ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंशु श्रीवास्तव, लखनऊ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक सिंह चौहान, लखनऊ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, आशीष शर्मा, मंगलेश शुक्ला, वरिष्ठ व्यापारी आशीष और शरद अग्रवाल मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top