मंत्री ने केन-बेतवा लिंक परियोजना व यूपी इरिगेशन एवं ड्रेनेज बिल की समीक्षा की
विभागीय प्रोन्नति पाने वाले अभियंताओं को प्रशिक्षण के उपरांत ही पोस्टिंग दी जाए
![]() |
| समीक्षा बैठक करते जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। |
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए समय से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में नहरों में टेल तक अनिवार्य रूप से पानी की पहुंच सुनिश्चित कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री श्री सिंह ने यह निर्देश उदयगंज स्थित सिंचाई विभाग के मुख्यालय स्थित सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित केन बेतवा लिंक परियोजना एवं उत्तर प्रदेश इरिगेशन एवं ड्रेनेज बिल 2024 से संबंधित प्रस्तुतीकरण के दौरान दिए।
![]() |
| समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी। |
जल शक्ति मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नहरों में रोस्टर के हिसाब से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं, रोस्टर के हिसाब से पानी उपलब्ध ना कराने की स्थिति में अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि विभाग में अवर अभियंता, सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं मुख्य अभियंता के पद पर प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पोस्टिंग देने से पहले अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण कराया जाए, प्रशिक्षण के उपरांत ही उन्हें पोस्टिंग दी जाए।
समीक्षा बैठक के दौरान (उत्तरी भारत नहर व ड्रेनेज अधिनियम 1873) जो की अंग्रेजों के जमाने में बनाया गया था को समाप्त कर नए अधिनियम उत्तर प्रदेश सिंचाई एवं ड्रेनेज अधिनियम 2024 पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। विचार विमर्श के दौरान मंत्री ने कहा कि अधिनियम को किसानों का हितैषी बनाया जाए तथा उन प्राविधानों को समाप्त कर दिया जाए जो किसानों के हित में बाधक थे। भविष्य में पानी की स्थिति के दृष्टिगत पानी की किफायती उपयोग पर ज़ोर दिया जाए तथा सभी किसानों को पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।
जल शक्ति मंत्री ने केन बेतवा लिंक परियोजना की समीक्षा भी की। केन बेतवा लिंक परियोजना के सभी कंपोनेंट की समीक्षा के दौरान कार्यों डीपीआर की प्रगति पर चर्चा भी हुई। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मुख्यालय के उच्च अधिकारियों को केन बेतवा लिंक परियोजना के कार्यों का समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण के भी निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन अनिल गर्ग, प्रमुख अभियंता एवं विभाग अध्यक्ष संदीप कुमार, प्रमुख अभियंता परिकल्प एवं नियोजन, प्रमुख अभियंता परियोजना, संबंधित मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


0 Comments
if you have any doubt,pl let me know