प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस के इस रवैये से यातायात व्यवस्था में सुधार तो दूर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है।आलमबाग थाना क्षेत्र के अवध चौराहे पर 17 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा का चालान नो हेलमेट में काट दिया है। एक हजार रुपये चालान कटने के बाद से ई-रिक्शा चालक गुड्डू अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
लखनऊ कमिश्नरेट के आलमबाग थाना क्षेत्र के अवध चौराहे पर 17 दिसंबर सुबह करीब 11 बजे ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन नंबर UP 32 XN 8897 का 1000 रुपये का चालान काट गया है। जब ई-रिक्शा चालक गुड्डू के मोबाइल फोन पर मैसेज पहुंचा तो वह उसे देखते ही चौंक गया। चालान में कारण लिखा गया था कि दो पहिया वाहन बिना हेलमेट चलाने पर एक हजार रुपये का चालान किया गया है। लापरवाही की हद तो यह थी कि चालान में फोटो ई-रिक्शा की थी, हालांकि कैटेगरी में थ्री व्हीलर लिखा गया था।
चालान का मैसेज आने के बाद से चालक हैरान है। चालक गुड्डू का कहना है कि ई-रिक्शा में हेलमेट पर पहनने का नियम कब से हो गया है। चालान कटने के बाद से उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिससे ट्रैफिक पुलिस की फजीहत हो रही है।


0 Comments
if you have any doubt,pl let me know