सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के नए भवन के लोकार्पण समारोह में राज्यपाल आईं थीं शिरकत करने
![]() |
| फतेहपुर में विद्यालय के कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। |
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, फतेहपुर
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को कहा कि बेटियों पर अपराध बढ़ रहे हैं, इस पर सभी को ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया और स्मार्ट क्लास और हुनरमंद शिक्षा से जोड़ने की वकालत भी की। वह फतेहपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के नए भवन के लोकार्पण समारोह में शिरकत करने आईं थीं। इससे पहले विद्यालय की छात्राओं ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का शंख ध्वनि के साथ स्वागत किया।
![]() |
| शंख बजाकर राज्यपाल का स्वागत करतीं छात्राएं। |
जिले के दौरे पर रहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि चिंताजनक यह है कि बेटी के किसी अपराध पर मां-बाप बेटी से रिश्ता तोड़ लेते हैं, ऐसी धारणा को बदलना है। दुनिया में बहुत कुछ बदल रहा है, हम-आप इससे अछूते न रहें, इसके लिए कदमताल मिलानी होगी। नेशनल एजूकेशन पालिसी बड़े बदलाव लाएगी। एसआईआर (SIR) में घुसपैठिया मिल रहे हैं, इन्हें बाहर निकाला जाएगा। इसका प्रबंध सरकार कर रही है।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के नए भवन के लोकार्पण समारोह में आईं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। दो घंटे तक चलने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्री-स्कूल किट वितरण किया। फिर आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को कार्ड वितरण किया। साथ ही पीएम व सीएम आवास, स्वामित्व योजना, पीएम सम्मान निधि, पीएम सूर्य घर समेत अन्य योजनाओं के पात्रों को हित लाभ प्रदान किया। इसी के साथ सप्तशक्ति समागम कार्यक्रम के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में काम रही महिला शक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच राज्यपाल ने सबसे पहले विद्यालय परिसर में बने भवन का लोकार्पण किया।


0 Comments
if you have any doubt,pl let me know