![]() |
| न्यूजीलैंड में एमबीबीएस में चयनित गाजीपुर की बेटी अनिका राय। |
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, गाजीपुर
जिले की बेटी अनिका राय ने मेडिकल के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उनका चयन न्यूजीलैंड (New Zealand) स्थित यूनिवर्सिटी आफ आकलैंड में बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड सर्जरी (एमबीबीएस) MBBS के लिए हुआ है।
![]() |
| एमबीबीएस में दाखिला का पत्र। |
जिले के जमानिया तहसील के मतसा गांव निवासी अनिका वर्तमान में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में ही अपनी माता अनिता राय एवं पिता संतोष राय के साथ रह रही हैं। अनिका का एमबीबीएस के लिए चयन होने पर उनके गांव मतसा एवं ननिहाल बैजलपुर में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर अखिलेश कुमार राय, अनिल राय, अजय सिंह, राकेश राय, मिंटू राय, आशुतोष राय, उमेश राय, टप्पू राय एवं सत्येन्द्र राय आदि ने अनिका की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अनिका की सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव को गर्वित किया है।


0 Comments
if you have any doubt,pl let me know