DRM Varanasi : क्रिसमस मेले में सेंटा क्लॉज के रूप में सजे छोटे बच्चे

क्रिसमस मेले का उद्घाटन सेंटा क्लॉज के रूप में सजे बच्चे से कराते डीआरएम आशीष जैन।



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, वाराणसी



क्रिसमस डे पर गुरुवार को इन्द्रप्रस्थ सामुदायिक केंद्र में रेलकर्मियों व उनके स्वजन के लिए क्रिसमस मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन सेंटा क्लॉज के रूप में सजे छोटे बच्चों से मंडल रेल प्रबंधक (DRM) आशीष जैन एवं मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष वानी जैन ने फीता काटकर एवं केक काटकर कराया गया। मेले में जहां सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई पड़ी। वहीं, मेले के मुख्य आकर्षणों में महिला समिति के मसाला केंद्र के उत्पाद, बनारसी चाट, टी स्टॉल एवं मानसिक खेलों के स्टॉल रहे।

क्रिसमस मेले में केक काटते बच्चे।



डीआरएम आशीष जैन ने बताया कि पहली बार क्रिसमस मेला का आयोजन किया जा रहा है, जो भविष्य में और भव्य रूप से मनाया जाएगा। क्रिसमस का अवसर पुराने साल की अच्छी बुरी बातों को याद करने और हर्षोल्लास के साथ नए साल के स्वागत का अवसर होता है। ऐसे अवसरों से कर्मचारियों व उनके परिवारों के बीच सहयोग की भावना बढ़ती है।

मेले में रेलकर्मियों व उनके स्वजन को संबोधित करते डीआरएम आशीष जैन।

मेले में रेलकर्मियों व उनके स्वजन को संबोधित करतीं डीआरएम की पत्नी वानी जैन।



इस अवसर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष वानी जैन ने बच्चों को चॉकलेट कैंडी बांटकर क्रिसमस की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल छुट्टियों के मौसम की खुशी फैलाने के बारे में है, बल्कि रेलवे कर्मचारियों के परिवारों में आपसी सौहार्द बढ़ाने व समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का भी एक तरीका है। रेलवे कर्मचारियों के परिवारों के उत्सव में शामिल होने से सौहार्द्र और एकजुटता की भावना बढ़ती है।


क्रिसमस मेले में रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के लिए सांता क्लॉज़ से मिलने, चॉकलेट व कैंडी उपहार लेने और मजेदार खेलों में शामिल होने के लिए विशेष गतिविधियाँ आयोजित की गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में साध्वी, राधिका, आयुष, अत्रिय, अक्षय, आशीष, अनु आदि ने सेंटा गीत, कैरल्स गीत और मनोहारी नृत्य का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर समेत इनडोर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अव्वल रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। संचालन एवं धन्यवाद वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने किया।


इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सामाग्री प्रबंधक नितेश अग्रवाल, सहायक कार्मिक अधिकारी वीरेन्द्र यादव, सहायक वाणिज्य प्रबंधक पीएस रावत, एनई रेलवे मेन्स कांग्रेस के केंद्रीय मंत्री अखिलेश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार समेत रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments