Delhi High Court : कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे पर बनी वेब सीरीज ‘यूपी 77’ रिलीज

दिल्ली हाई कोर्ट ने यूपी 77 की रिलीज पर रोक लगाने से किया इनकार




प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, नई दिल्ली 



कानपुर के बिकरू निवासी गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) के जीवन पर आधारित वेब सीरीज ‘यूपी 77’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर याचिका दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने खारिज कर दिया है।



याचिकाकर्ता और विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने फिल्म निर्माता और निर्देशक पर परिवार की बदनामी का आरोप लगाते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका दायर करते हुए फिल्म यूपी 77 की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए खारिज करते हुए, रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे का आरोप था कि बिना अनुमति के शादीशुदा और निजी जिंदगी को फिल्म में दिखाया गया है।



फिल्म के प्रोड्यूसर के अनुसार फिल्म सीरीज की जानकारी पब्लिक डोमेन पर आधारित है। इसलिए जरूरत पड़ी तो डिस्क्लेमर और स्पष्ट किया जाएगा। कोर्ट ने फिलहाल सीरीज पर किसी भी तरह की रोक लगाने से इनकार कर दिया है। गैंगस्टर विकास दुबे 10 जुलाई 2020 को उज्जैन में गिरफ्तारी के बाद कानपुर लाते समय कानपुर देहात जिले के भौंती क्षेत्र में वाहन पलटने में पुलिस से हथियार छीन कर हमला कर दिया था। इस पर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से मारा गया था।



बिकरू कांड की गूंज पूरे देश में हुई थी। फरारी के बाद उज्जैन से विकास दुबे की गिरफ्तारी हुई थी। फिर कानपुर लाते समय पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया था। वेब सीरीज ‘यूपी 77’ को लेकर कानूनी बहस जारी है, लेकिन रिलीज पर फिलहाल कोई रोक नहीं है।

Post a Comment

0 Comments