![]() |
| वरिष्ठ आईपीएस कुंदन कृष्णन। |
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, पटना
बिहार पुलिस के तेजतर्रार और कड़क पुलिस अफसर कुंदन कृष्णन को प्रोन्नति मिल गई है। उन्हें डायरेक्टर जनरल यानी डीजी (DG) रैंक में प्रोन्नत कर दिया गया है। इस संबंध में बिहार सरकार के गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है।
बिहार पुलिस के माने जाने वाले Indian Police Services (IPS) यानी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन को प्रोन्नति प्रदान कर दी गई है। बिहार सरकार ने उन्हें एडीजी (Additional Director General) से डीजी (DG) रैंक में प्रोन्नत किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
अधिसूचना के अनुसार कुंदन कृष्णन को डीजी स्तर के वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह प्रोन्नति भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) नियमों के तहत दी गई है। इसका प्रभाव निर्धारित तिथि से लागू होगा।
कुंदन कृष्णन बिहार के तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी हैं। वह वर्ष 1994 बैच के बिहार कैडर के अधिकारी हैं। आईपीएस कुंदन कृष्णन बिहार के नालंदा जिले के बिंद के मूल निवासी हैं। उनका जन्म 08 मार्च 1969 को हुआ था। वह अपनी कठोर पुलिसिंग और अपराधियों के खिलाफ बिना डर के कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं। उनकी छवि एक ऐसे अधिकारी की है, जो बाहुबलियों व माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हैं।
कुंदन कृष्णन का रिकॉर्ड इतना शानदार है कि अपराधी और माफिया उनके नाम भर से डर जाते हैं। वे अपराधियों के सामने कभी पीछे नहीं हटते हैं। छपरा जेल दंगे में एके-47 के साथ उनकी सक्रियता और आनंद मोहन जैसे बाहुबली को गिरफ्तार करने की घटनाएं इसकी मिसाल हैं। कुंदन कृष्णन की स्ट्रैटेजिक और तुरंत कार्रवाई ने कई जटिल मामलों को सुलझाया है। उनकी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा ने उन्हें एक ऐसे अधिकारी के रूप में स्थापित किया है, जो किसी भी दबाव में नहीं झुकता है।
#patnabihar #DGPBihar #kundankrisanan #DG

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know