Ayodhya Sri Ram janmabhoomi Mandir : मोहक दीपनृत्य के साथ की प्रभु श्रीराम की आराधना

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में नृत्य प्रस्तुत करतीं बेंगलुरु की नृत्यांगनाएं।





प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, अयोध्या



श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केन्द्र अयोध्या धाम के श्रद्धालु सुविधा केंद्र सभागार में कर्नाटक के बेंगलुरु के  कलाकारों ने मनमोहन सांस्कृतिक छटा बिखेरी, जिससे जनसमूह एकटक निहारता रह गया। इस दौरान कर्नाटक के बेंगलुरु की कलान्विता संस्था के चार कलाकारों ने नृत्य आराधना की अनुपम छटा बिखेरी।



दिग्पालों की स्तुति के साथ ही षोडय मंगलम, पुष्पार्चन, गणेश वंदना, श्रीराम चन्द्र कृपालु भज मन... आदि को अत्यंत मनोहारी रूप में प्रस्तुत किया। सांध्य बेला में एक घंटे तक चले कार्यक्रम ने सभी उपस्थितजनों को भाव-विभोर कर दिया। नृत्य आराधना में विदुषी सुरक्षा दीक्षित, निरंजना‌बीके, नूपुर बेड़ियां और विदुषी पृथ्वी जाना ने प्रस्तुति दी।


Post a Comment

0 Comments