Allahabad High Court's Orders: आज से जनपद न्यायालयों में सात दिनों का अवकाश



इलाहाबाद हाई कोर्ट।

 


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, प्रयागराज 



इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रदेश की सभी जनपद न्यायलयों में 25 दिसंबर से अगले 7 दिनों तक अवकाश रहेगा। इस दौरान सभी कार्य बंद रहेंगे। साथ ही 25 दिसंबर को बैंकों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 25 दिसंबर को क्रिसमस डे की छुट्टी रहेगी। दिसंबर महीने में गुरु गोविंद सिंह की जयंती पौष मास की सप्तमी तिथि को पड़ रही है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।



इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर जनपद न्यायालय में 26 दिसंबर शुक्रवार से 31 दिसंबर बुधवार तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, 25 दिसंबर बृहस्पतिवार को क्रिसमस डे की छुट्टी घोषित की गई है। इस प्रकार लगातार 7 दिनों तक अदालतों में अवकाश रहेगा। अब 1 जनवरी 2026 गुरुवार से अदालतों में कामकाज शुरू होगा।



25 दिसंबर को बैंकों में छुट्टी



बैंक यूनियन की तरफ से जारी कैलेंडर के अनुसार 25 दिसंबर गुरुवार को बैंकों में कामकाज नहीं होगा। क्रिसमस दिवस के अवसर पर बैंकों में बंदी रहेगी। उत्तर प्रदेश शासन से जारी अवकाश तालिका में भी 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।



स्कूलों में भी छुट्टी 



उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के अवसर पर छुट्टी रहेगी। साथ ही 31 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।



27 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जयंती की छुट्टी


साथ ही 27 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर शारीरिक अवकाश की घोषणा की गई है। जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है। गुरु गोविंद सिंह की जयंती पौष मास की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। 27 दिसंबर शनिवार होने के कारण लगातार दो दिनों की छुट्टी का लाभ मिल रहा है।

Post a Comment

0 Comments