![]() |
| पूर्व सांसद डॉ. राम विलास दास वेदांती। फाइल फोटो |
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, अयोध्या
राम मंदिर आंदोलन के सूत्रधार पूर्व सांसद डॉ. राम विलास दास वेदांती के निधन से अयोध्या में शोक की लहर है। उनका निधन मध्य प्रदेश के रीवा में इलाज के दौरान हो गया।
मध्य प्रदेश से उनका पार्थिव शरीर लेकर उनके उत्तराधिकारी थोड़ी देर में अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। मध्य प्रदेश के रीवा जनपद में प्रवास के दौरान कल उनकी हालत बिगड़ गई थी। पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती की तबीयत बिगड़ने पर। अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know