- मध्य प्रदेश से भी वन कर्मियों की टीम पहुंची, घेरकर पकड़ने के प्रयास किए जा रहे
![]() |
| तेंदुए के हमले में घायल वन कर्मचारी व ग्रामीण। |
प्रारब्ध न्यूज़ ब्यूरो, प्रयागराज
प्रयागराज के शंकरगढ़ विकास खंड (Block Area) के नेवरिया पूरे भट्टू गांव में शुक्रवार शाम तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले में वन विभाग का एक कर्मचारी समेत पांच ग्रामीण घायल हो गए। तेंदुए के हमले से ग्रामीण दहशत में हैं। पुलिस और प्रशासन से शीघ्र तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। वहीं, ग्रामीण खेतों की तरफ तेंदुए के डर से नहीं जा रहे हैं।
शुक्रवार शाम को कुछ ग्रामीण खेत की तरफ से घर लौट रहे थे। उसी समय तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। चार ग्रामीण घायल हो गए। सूचना पर पुलिस के साथ वन विभाग के कर्मचारी भी वहां के पर पहुंच गए। तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में जुट गए। तभी तेंदुए ने वन विभाग के कर्मचारी पर हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गया।
ग्रामीणों की सहायता से तेंदुए को घेरकर पकड़ने की कोशिश की जा रही है। वहां पर आसपास के गांव के भी ग्रामीण इकट्ठा हो गए हैं। मध्य प्रदेश की सीमा से सटा क्षेत्र होने के कारण वहां के भी वन विभाग के कर्मचारी भी पहुंच गए हैं।


0 Comments
if you have any doubt,pl let me know