Rajasthan:दोनों का प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने शादी करने का फैसला किया

0
-Rajasthan Teacher Love Story :  टीचर को अपनी स्टूडेंट से हुआ प्यार, जेंडर चेंज कराकर रचाई शादी

-Rajasthan की महिला Teacher की सच्ची Love Story की चर्चा हर तरफ हो रही है। उन्होंने अपनी स्टूडेंट्स से शादी करने का फैसला लेने के बाद पहले अपना लिंग बदलने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने सर्जरी करवाई। सर्जरी के बाद मीरा आरव बन गई। उसके बाद कल्पना और आरव ने विवाह कर लिया।
प्रारब्ध न्यूज डेस्क, लखनऊ 

राजस्थान के भरतपुर से एक हैरान करने वाली अनोखी घटना सामने आई है। यह खबर यह साबित करती है कि प्यार सच में अंधा होता है। एक स्कूल टीचर ने अपनी ही स्टूडेंट से शादी कर ली। इसके लिए शिक्षिका ने जेंडर रीअसाइनमेंट सर्जरी कराई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। यह अनोखी प्रेम कहानी पूरे जिले, राज्य से लेकर देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। 


मीरा भरतपुर के एक माध्यमिक विद्यालय में पीटी शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। कल्पना नाम की एक छात्रा इसी स्कूल में पढ़ती है। कल्पना कबड्डी प्लेयर है और तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी है। टीचर मीरा को कल्पना का गेम पसंद था। इसी कारण शिक्षिका को कल्पना से प्यार हो गया। 

लिंग बदलने का फैसला किया

शादी करने का फैसला करने के बाद मीरा ने पहल की और अपना लिंग बदलने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने सर्जरी करवाई। सर्जरी के बाद मीरा आरव बन गई। इसके बाद कल्पना और आरव ने विवाह कर लिया। दिलचस्प बात यह है कि दोनों के परिवारों ने ऐतराज नहीं जताया। आरव की चार बड़ी बहनें हैं। चारों की शादी हो चुकी है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top