Up Assembly Election : पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह का कांग्रेस से इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल

0

आरपीएन सिंह।

राज कृष्ण पांडेय, लखनऊ


उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Assembly Election 2022) चुनाव के तीसरे चरण का नामांकन मंगलवार सुबह से शुरू है। इस बीच, दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है, जो कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं। 

सोनिया गांधी को लिखा आरपीएफ सिंह का इस्तीफा।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देशन में बनी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया था। सोमवार को ही कांग्रेस की ओर से स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है। चर्चा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आरपीएन सिंह को भाजपा कुशीनगर सीट से प्रत्याशी बना सकती है। इसी तरह शाहजहांपुर की जलालाबाद सीट से सपा विधायक शरदवीर सिंह भी भाजपा में शामिल होंगे


आरपीएन सिंह की भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात


बताया जा रहा है कि पूर्व केन्द्रयी मंत्री आरपीएन सिंह ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है। यही वजह है कि आरपीएन सिंह बीते दो महीने से यूपी चुनाव में सक्रियता नहीं दिखा रहे थे। भाजपा आरपीएन सिंह को सपा में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मैदान में उतार सकती है।


आरपीएन सिंह का परिचय


कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह (आरपीएन सिंह) को उत्तर प्रदेश के पडरौना का राजा साहेब कहा जाता है। वह इसी नाम से प्रसिद्ध हैं। पडरौना बहुत प्रसिद्ध जगह है, यहां भगवान बुद्ध ने आखिरी बार भोजन किया था। भगवान राम ने भी कुछ दिन यहां बिताए थे। यह क्षेत्र उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के अंतर्गत आता है। आरपीएन सिंह वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों तक कांग्रेस के टिकट पर कुशीनगर से ही ताल ठोकते रहे हैं। 



आरपीएन सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1964 को दिल्ली में हुआ था। वह कुशीनगर के क्षत्रिय परिवार से हैं। वर्ष 2002 में उन्होंने पत्रकार सोनिया सिंह से शादी की। आरपीएन और सोनिया के तीन बेटियां हैं। आरपीएन के पिता कुंवर सीपीएन सिंह कुशीनगर से सांसद थे। वह वर्ष 1980 में इंदिरा गांधी कैबिनेट में रक्षा राज्यमंत्री भी रहे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top