UP Assembly Election : सपा ने 39 प्रत्याशियों की जारी की सूची, नये चेहरों पर लगाया दांव

समाजवादी पार्टी ने युवा चेहरों पर लगाया, सूची में नये और अनुभव का बेहतर समन्वय, मुस्लिम भी




राज कृष्ण पांडेय, लखनऊ


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के समर में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं। दूसरे चरण के नामांकन शुरू होने के साथ ही समाजवादी पार्टी के मुखिया ने मंगलवार को 39 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में नये और अनुभव का बेहतर समन्वय दिखा है। अखिलेश ने एक ओर पुराने सिपहसलारों को तरजीह दी है, वहीं नये चेहरों पर भी दांव लगाया है। इससे पहले सोमवार को सपा की ओर से 159 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई थी।


सपा ने युवाओं को दिया मौका


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में जीत के लिए भाजपा, सपा, कांग्रेस व बसपा सभी एड़ी चोटी एक किए हुए हैं। वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए तरह-तरह के लोक लुभावन वादे कर रहे हैं। सभी पार्टियां प्रत्याशियों के चयन में भी पूरा एहतियात बरत रही हैं। अखिलेश यादव ने सोमवार को 159 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। वहीं, मंगलवार की देर रात 39 प्रत्याशियों की सूची जारी की है, जिसमें युवा चेहरे भी हैं।


सामाजिक समन्वय पूरा ख्याल


समाजवादी पार्टी ने सोमवार को घोषित 159 प्रत्याशियों की सूची में सामाजिक समन्वय का पूरा ख्याल रखा है। सूची में पिछड़ों पर भी दांव लगाया है। इसके साथ ही यादव-मुस्लिम फैक्टर का भी ध्यान रखा गया है। जेल में बंद आजम खान को रामपुर सीट और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम खान को स्वार विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। भाजपा से आने वाले विधायकों को भी टिकट दिया है, जबकि कुछ विधायकों की सीट बदली है।


159 की सूची में 31 मुस्लिम प्रत्याशी


सपा की159 की सूची में 31 मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट मिला है। इसके अलावा 18 यादव, सात कुर्मी, सात जाट, चार निषाद, चार गुर्जर और सात जाट को भी मैदान में उतारा है। सूची में आठ ब्राह्मण, पांच ठाकुर, छह वैश्य और दो सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रत्याशी भी हैं। सुरक्षित सीटों पर 31 दलित मैदान में हैं, जबकि सैनी, मौर्य, कुशवाहा बिरादरी के 11 प्रत्याशी उतारे हैं। ज्यादातर पिछड़ी और अति पिछड़ी जाति के प्रत्याशी हैं।


नई सूची के 39 प्रत्याशियों के नाम


विधानसभा - प्रत्याशी का नाम


मरहरा - अमित गौरव टीटू


बीसलपुर - दिव्या गंगवार


लहरपुर - अनिल वर्मा


मिश्रिख - मनोज राजवंशी


कस्ता - सुनील कुमार लाला


सांडी - उषा वर्मा


सलोन - जगदीश प्रसाद


जगदीशपुर - रचना कोरी


गौरीगंज - राकेश प्रताप सिंह


अमेठी - महराजी प्रजापति


सुल्तानपुर - अनूप सांडा


सुल्तानपुर सदर - अरुण वर्मा


लंभुआ - संतोष पांडेय


कादीपुर - भगेलूराम


इटावा - सर्वेश शाक्य


बिल्हौर - रचना सिंह


गोविंद नगर - सम्राट विकास यादव


किदवई नगर - ममता तिवारी


हमीरपुर - रामप्रकाश प्रजापति


खागा - रामतीरथ परमहंस


कुंडा - गुलशन यादव


पट्टी - रामसिंह पटेल


रानीगंज - विनोद दुबे


मंझनपुर - इंद्रजीत सरोज


सोरांव - गीता पासी


हंडिया - हाकिमचंद्र बिंद


मेजा - संदीप पटेल


करछना - उज्जवल रमण सिंह


इलाहाबाद उत्तरी - संदीप यादव


बारा - अजय मुन्ना


कोरांव - रामदेव निडर


मिल्कीपुर - अवधेश प्रसाद


अयोध्या - पवन पांडेय


नानपारा - माधुरी वर्मा


बहराइच - याशीर शाह


पयागपुर - मुकेश श्रीवास्तव


गोंडा - सूरज सिंह


कटरा बाजार - बैजनाथ दुबे


करनलगंज - योगेश प्रताप सिंह

Post a Comment

0 Comments