Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक : 28 जनवरी 2022, दिन : शुक्रवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेंगे। आज आपको यदि कोई पहले से रोग था, तो उन कष्टों में वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे।कष्ट के रहते आप कुछ कामों को आगे के लिए टाल सकते हैं, लेकिन यदि कोई कानूनी कार्य हो, तो उसे आगे के लिए ना टलाएं, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। सायंकाल के समय आज आप व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बनाएंगे, जिनके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। जो लोग विदेशों से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उनको आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने लिए भी कुछ समय निकालेंगे और अपने लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं, जिसे देखकर आपके परिवार का ही कोई सदस्य आपसे ईष्या कर सकता है, लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। संतान को यदि कोई परेशानी थी, तो आज वह भी दूर हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप माता पिता के आशीर्वाद से जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। आज परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित किसी निर्णय को लेना हो, तो उसमें परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप व्यवसाय के कार्य को जल्दी समाप्त करके अपने घर आएंगे और अपने दिन का काफी समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे यदि एक दूसरे के मन में कोई मनमुटाव होगा तो वह आपसी बातचीत से समाप्त होगा। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य हर मात्रा में मिलता दिख रहा है, जिसके कारण आपका जीवनसाथी के प्रति प्रेम और गहरा होगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज किसी परिजन की मदद से दूर होती दिख रही है, जिसके कारण आप व आपके परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आप अपने बढ़ते कॉन्फिडेंस के चक्कर में किसी से कोई गलत वादा कर सकते हैं, इससे बचना होगा, यदि आपने उस वादे को पूरा नहीं किया, तो उसके लिए आपको सुनने को मिल सकता है। आपके रिश्तों में भी कोई लंबी दूरी आ सकती है, लेकिन आज आप काफी समस्याओं को अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सुलझा सकते हैं। आज आपको निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोलकर करें, क्योंकि वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आज आप अपनी  किसी समस्या के कारण परेशान रहेंगे, जिसको आप अपनी संतान से साझा कर सकते हैं।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन उन लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, जो लोग विदेशों से पढ़ाई कर रहे हैं, क्योंकि आज उन्हें अपने गुरुजनों की मदद से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसकी वह लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज आपको पैतृक संपत्ति मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जिसके कारण आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आज आपके सामाजिक स्तर पर भी कुछ अच्छे फल प्राप्त होंगे। आज आप व्यवसाय में अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके किसी नई योजना को बनाएंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। आज आप अपने ननिहाल पक्ष के लोगों से अपनी माता को मिलवाने लेकर जा सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से भी आज आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज आपको व्यवहार में परिवर्तन लाने की कोशिश करनी होगी, तभी आप अपने कामों में सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आपको किसी पिछले किए हुए व्यवहार के कारण पछताना पड़ सकता है, जिसके लिए आपको किसी परिजन से माफी भी मांगनी पड़ सकती है। आपको राजनीति की दिशा में भी सोच समझकर कदम आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको भाई बहनों से भी कुछ मदद प्राप्त हो सकती है।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज आप बेवजह के खर्चों के कारण परेशान रहेंगे, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। जो लोग धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए किसी व्यक्ति या संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह उनको आसानी से मिल जाएगा, जिसके कारण वह अपने व्यापार की कुछ योजनाओं को भी सफल कर पाएंगे। जो लोग विदेशों से जुड़ा व्यवसाय करते हैं, उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि  नौकरी में कार्यरत लोग किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आज उनकी यह इच्छा पूरी होगी, उनको कोई और बेहतर अवसर मिल सकता है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज आपको कुछ ऐसे लोगों से सतर्क रहना होगा, जो आपका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं, क्योंकि वह अपने फायदे के चक्कर में आपका नुकसान करवा सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके ही किसी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा, नहीं तो उनके अधिकारी उनकी पदोन्नति में बाधा डाल सकते हैं। आज आप भाई बहनों के साथ मिलकर यदि किसी नए व्यवसाय को करेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे व उनकी प्रसन्नता का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपको लाभ दिलाने वाला रहेगा, लेकिन आपको अपने व्यवसाय के छोटे-छोटे लाभ के अवसरों को पहचानना होगा और उन पर अमल करना होगा, तभी आप उनसे लाभ हासिल कर पाएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों के सीनियर से भी उनकी तारीफ करते नजर आएंगे। आपका अपने पिताजी के साथ कोई मनमुटाव लंबे समय से चल रहा था, तो आज वह आज समाप्त होगा। आज आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी की तरक्की देख आज आपके मन में प्रसन्नता होगी। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण वह फूले नहीं समाएंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन विद्यार्थियों के लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आप किसी परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य हासिल करेंगे। आज सायंकाल का समय आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। जहां आपको किसी से भी बातचीत करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप संतान की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे, लेकिन आज आप घर की रंगाई पुताई पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आपकी अपने भाई बहनों से कोई तनाव की स्थिति चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा, जो लोग पहले से किसी बीमारी से परेशान चल रहे हैं, उनके कष्टों में वृद्धि होगी, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे और उनका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। आज आपको व्यवसाय में भी अपने मन की बात किसी को साझा करने से पहले ध्यान देना होगा कि वह आपका मित्र है अथवा शत्रु।आपको अपने शत्रुओं को भी पहचानने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपके मित्र के रूप में आपके आस पास हो सकते हैं यदि आपने ऐसे किसी व्यक्ति पर भरोसा किया, तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आपको जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय रहने वाला है, क्योंकि आज उसमें आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपको व्यवसाय में आ रही परेशानियों को हल करने के लिए अपने पिताजी से मदद मांगनी पड़ सकती है। जो लोग साझेदारी में किसी व्यवसाय को करते हैं, उन्हें आज मन मुताबिक लाभ मिलेंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज आपको किसी मित्र पर भरोसा करने से पहले ध्यान देना होगा कि कहीं वह आपको धोखा तो नहीं दे। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जो उनको प्रिय हो, जिसे वे आसानी से सायंकाल तक समाप्त करके अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्य और जीवनसाथी भी उनसे प्रसन्न रहेंगे।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपका मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।


आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top