Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक : 03 दिसंबर 2021, दिन : शुक्रवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


दिन जमीन जायदाद का सौदा करने जा रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा, उसमें उनको उत्तम लाभ मिलेगा।आप अपने व्यावसायिक क्षेत्र में यदि कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आप सफल रहेंगे और  उसके कारण आपको कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे। आज आपको पिताजी के आशीर्वाद से शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की संभावना बनती दिख रही है, लेकिन सायंकाल के समय कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आपकी माता जी को अचानक से कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके परिवार में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रेम विवाह के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। आज आप शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आपको संतान की समस्याओं को सुलझाने के लिए जीवनसाथी के सहयोग और साथ की आवश्यकता होगी। सायंकाल के समय यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए सुखमय रहेगी।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार में यदि आज आप अपनी बुद्धि व विवेक से किसी निर्णय को लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आज आपको किसी परिजन से जरूरत के समय सहायता ना मिलने के कारण उन पर से विश्वास खत्म हो जाएगा। आपको आज किसी को सलाह देने से पहले ध्यान देना होगा कि सामने वाले को आपकी कोई बात बुरी ना लग जाए। विद्यार्थियों को आज गुरुजनों  का सहयोग और साथ दोनों मिलेगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज व्यापार में आपको धन की कमी के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने भाई से भी आज कुछ मदद मांग सकते हैं और आपके घर व व्यापार के कुछ शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन वह उसमे सफल नहीं हो पाएंगे। आज व्यवसाय में व्यस्तता अधिक रहेगी, जिसके कारण आप परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज के दिन आपके अंदर दान पुण्य की भावना बढ़ने लगेगी। नौकरी में आज काम का दबाव अधिक होने के कारण आप व्यस्त रहेंगे व अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि व्यवसाय में कुछ योजना लंबे समय से रुकी पड़ी थी, तो आज आप उन्हें शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में आप के लिए लाभदायक रहेगी। आज आपके शत्रु भी आपके पराक्रम को देखकर हतोत्साहित रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत करेंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। संतान पक्ष की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आपके घर में यदि कोई पारिवारिक कलह चल रही थी, तो आज वह भी समाप्त होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हे परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी दी जा सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज के दिन आपकी शिक्षा की ओर रुचि और बढ़ेगी और आपके कुछ नए कार्यों से आपको सीखने को मिलेगा। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी पार्टटाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, लेकिन सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने कार्य क्षेत्र में ध्यान देकर कार्य करना होगा यदि ऐसा नहीं किया तो वह उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। सायंकाल के समय आज आपकी किसी  पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने की आप लंबे समय से सोच रहे थे। प्रेम जीवन में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे जीवनसाथी के प्रति प्रेम और प्रगाढ़ होगा।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आज आपको व्यापार से आमदनी कम व खर्च ज्यादा होगा, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होने से प्रसन्नता भी होगी। संतान की उत्तम तरक्की देखकर आज मन प्रसन्न होगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको धैर्य से अपने शत्रुओं का नाश करना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ सकते हैं। सायंकाल के समय आज घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार का कोई सदस्य आपसे आज कुछ फरमाइश कर सकता है, जिसे पूरा करने में आज व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी की ओर से आज आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन किया जा सकता है। आज व्यापार में वृद्धि के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। यदि आप साझेदारी में किसी व्यवसाय को चलाएंगे, तो उसमें आपको अपने पार्टनर पर पूरी नजर रखनी होगी, नहीं तो वह आपके साथ कोई धोखा कर सकता है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आज आपको किसी को भी बिना मांगे कोई सलाह नहीं देनी है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। आज यदि आप संतान के भविष्य से संबंधित कुछ निर्णय को लेंगे, तो आपको उसमें पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। सायंकाल के समय आज तीर्थ स्थान पर जाकर लोगों की सेवा सत्कार कर सकते हैं।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आज यदि किसी नए नौकरी को ज्वाइन करेंगे, तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा। आज आप आमदनी के कुछ नए स्त्रोतों को प्राप्त करेंगे, जिससे धन कोष में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आज अपने मित्रों के साथ सैर- सपाटे, घूमने-फिरने जा सकते हैं। आज यदि आप किसी को उधार देने की सोच रहे हैं अन्यथा लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप चिड़चिड़े स्वभाव के कारण परिवार के सदस्यो थोड़ा ना खुश रहेंगे।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज आपको ननिहाल पक्ष से भी कुछ मान सम्मान मिलता दिख रहा है। विद्यार्थी आज अपने गुरुजनों के प्रति पूरी निष्ठा व भक्ति भाव रखेंगे, जिसके कारण उनके गुरु उनसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, इसलिए खानपान पर ध्यान दें। आज नौकरी में आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं, आपको उनसे सतर्क रहना होगा। आज यदि आपका कोई वाद-विवाद पनपे, तो उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आज आपको व्यवसाय से संबंधित लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं

 

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052


ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

 

शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी


कैसा रहेगा यह वर्ष


घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top