Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक : 02 दिसंबर 2021, दिन : गुरुवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि के लिए रहेगा, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न होंगे। यदि आज आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसमें सावधानी बरतें, नहीं तो कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज अचानक से पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी देखकर आप कुछ मानसिक तनाव व दबाव महसूस करेंगे, जिसके कारण आप परेशान भी रहेंगे। आज आपके व्यवसाय में आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको उनसे बच कर रहना होगा।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आज कोई निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए रुक जाएं, नहीं तो उसमें आपको जोखिम उठाना पड़ सकता है। आज यदि आपको कोई पुराना मित्र मिले, तो आपको उसमें अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज  हो सकता है। आज आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो वह आपके लिए उत्तम रहेगा।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके मन को संतोष देने वाला रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज साथी से कोई उपहार व सम्मान प्राप्त हो सकता है, जिससे उनके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आप किसी कार्य के संपन्न होने से प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। यदि आज आप अपने भविष्य की कुछ योजनाओं में निवेश करेंगे, तो वह योजनाएं भविष्य में आपको भरपूर लाभ देंगी।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन नौकरीपेशा जातकों की पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको अधिकारियों द्वारा कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा और उनका कार्य करने में भी खूब मन लगेगा। संतान पक्ष की ओर से भी आपको कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिलेगा, जो उनकी खुशी में चार चांद लगाएगे। यदि परिवार में लंबे समय से कोई कलह पैर पसारे हुए थे, तो आज वह समाप्त हो सकती है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आप सुबह से ही अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप सभी कार्यों को करने के लिए तत्पर रहेंगे और उन्हें काफी हद तक पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आप दूसरों की भलाई के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन इसमें आपको ध्यान देना होगा कहीं लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझें, यदि ऐसा हो, तो पीछे रहना ही बेहतर होगा। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यवसाय को किया हुआ है, तो वह आज आपको उत्तम लाभ दे सकता है। सायंकाल का समय मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपके व्यवसाय की कुछ बातों को आज गोपनीय रखेंगे, तो वह आपको लाभ दे सकेंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें गिरावट आ सकती है और अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। यदि पहले से आपको कोई रोग था, तो उसके कष्टों में वृद्धि हुई होगी,इसलिए डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आपको कुछ अनावश्यक व्यय का भी सामना करना पड़ सकता है। यदि आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा विवाद चल रहा था, तो वह भी आज सुलझ सकता है।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। राजनीति की दिशा में जो लोग प्रयासरत हैं, उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी व उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आज आपको शासन व सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। आज आपकी माताजी को कोई रोग अपनी चपेट में ले सकता है, इसलिए सावधान रहें।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में आपको अपनी योग्यता बढ़ाने से सफलता अवश्य मिलेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी अधिकारी से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए पूरा फोकस अपने कार्य पर ही रखें। आज आपको व्यापार के लिए अकास्मात किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको परिवार के सदस्यों के लिए कोई निर्णय लेने से पहले परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपको उसके के लिए पछताना पड़ सकता है। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आप किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना दे, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। प्रेम जीवनजी रहे लोगों में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आज वह भी समाप्त होगा।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थी आज कुछ भविष्य की रणनीति बनाएंगे, जिससे वह अपनी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज अपने कार्य क्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वह उसे धैर्य व साहस से ठीक करने में भी सफल रहेंगे, जो लोग किसी नए व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं,तो उनके लिए आज दिन बिल्कुल बेहतर नहीं है, इसलिए कुछ समय के लिए रुक जाएं। सायंकाल का समय आज आप अपने भाइयों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि आपकी बहन के विवाह में कुछ बाधाएं आ रही थी, तो आज वह किसी परिजन की मदद से समाप्त होती दिख रही हैं, जिसके कारण विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। यदि ससुराल पक्ष से आपने किसी व्यक्ति से कुछ धन उधार लिया हुआ था, तो आज आप उसे चुकाने में भी सफल रहेंगे, जिसके कारण आपको अपने सिर पर बोझ भी कम लगेगा। आज आपको अपने बिजनेस का कोई भी सौदा किसी दूसरे के बहकावे में आकर नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह भविष्य में आपके लिए कोई नुकसान करवा सकता है।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। आज उनको मन मुताबिक परिणाम सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करने में व्यतीत करेंगे, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आज आपकी अपने जीवनसाथी से किसी बात पर कोई बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि कुछ समय पहले आपने अपने व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं को लांच किया था, तो वह आपको मन मुताबिक लाभ देंगी।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top