Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक : 12 दिसंबर 2021, दिन : रविवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो  लाभदायक रहेगी। आज आपको करियर में तरक्की देखने को मिलेगी। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं, तो कोई दूसरा अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिसमें वेतन वृद्धि तथा पदोन्नति प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आज संतान पक्ष की ओर से अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May

आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहेगा। आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जो आपकी पद  प्रतिष्ठा में चार चांद लगाएंगे। सरकार से सम्मानित हो सकते हैं। आज आप दिन का कुछ समय आध्यात्म के कार्य में भी बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी में कुछ परिवर्तन देखने को मिलेगा। आज छोटे व्यापारियों को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण परेशान रहेंगे।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June

आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने कार्य क्षेत्र में भी कुछ बदलाव करने में व्यस्त रहेंगे, उसका लाभ भी अवश्य मिलेगा। गृहस्थ जीवन में आज कुछ गिले-शिकवे उत्पन्न हो सकते है, जिसके कारण आप अपने साथी से नाराज हो सकते हैं। यदि आपकी बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज किसी मित्र की मदद से समाप्त होगी। विद्यार्थियों को आज मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यो द्वारा उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है।

कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। आपका कोई भूमि वाहन अथवा जमीन जायदाद से संबंधित कोई मामला कोर्ट में चल रहा है, उसमें आज फैसला पक्ष में आ सकता है। उसके उपरांत परिवार के सदस्यों द्वारा आपको संपत्ति प्राप्त होगी। अगर आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं,  उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। आपकी वाहन की खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है। आज परिवार के छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें कोई गिरावट होने पर आपके कार्य लंबे समय के लिए लटक सकते हैं। आज कोई छोटी मोटी दिक्कत होने पर डाक्टरी परामर्श अवश्य लें। वाहन चलाते समय लापरवाही बरतने पर किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को अपने व्यापार में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह उन्हें परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। इस कारण आप परेशान रहेंगे। यदि आपने किसी व्यापार को करने का मन बनाया है, तो वह आपके लिए उत्तम रहेगा।

कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज दिन का कुछ समय अपनी पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। इस वजह से आपका कोई जरूरी काम हाथ से निकल सकता है, उसमें आपको कोई नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे। सायंकाल का समय अपने जीवन साथी के साथ कुछ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। अपने परिवार के किसी सदस्य के अचानक तबीयत खराब होने के कारण भी भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct

आज का दिन आपको मानसिक शांति देने वाला रहेगा। अगर आपके माता-पिता में से किसी को कोई शारीरिक कष्ट है, आज आपको उसमें राहत मिलती दिख रही है। अपने किसी जमीन जायदाद से जुड़े मुद्दे को लेकर परेशान हैं, तो उसमें आज आपको कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में आवेदन किया था, आज उसका परिणाम आ सकता है, जिसमें सफलता मिलेगी।

वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov

आज के दिन आपके पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। आज यदि आप अपने व्यापार में स्थान परिवर्तन करने की सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको ध्यान देना होगा कि अपने व्यापार का कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में अपने किसी भी सहयोगी से सलाह नहीं लेनी है। ऐसा नहीं करने पर आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। संतान के लिए कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec

आज का दिन आपको कर्ज से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। पिछले कुछ समय आपने किसी बैंक, संस्था, जिससे भी कर्ज लिया है, आज आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे। आपके सिर का बोझ भी थोड़ा कम होगा। आप अपने कुछ धन को भविष्य के लिए भी निवेश करने का मन बनाएंगे, लेकिन उसमें जीवनसाथी से सलाह मशविरा करके ही करना होगा। संतान को आज रोजगार मिल जाने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल का समय आप अपने किसी परिजन को अपने घर आमंत्रित कर सकते हैं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan

आज का दिन बुद्धि व विवेक से कार्य करने के लिए रहेगा। आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। पारिवारिक जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा था, उससे आज छुटकारा मिल सकता है। परिवार के किसी विवाह योग सदस्य के लिए किसी परिचित से बातचीत कर सकते हैं। उसके विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगवा सकते हैं। माता पिता से आशीर्वाद लेकर जिस कार्य को करेंगे, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb

आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप निजी कार्य को निबटाते हुए नजर आएंगे व कुछ शॉपिंग भी कर सकते हैं, जिससे परिवार के कुछ सदस्य आपसे ईष्या भी करेंगे, लेकिन उनकी परवाह नहीं करेंगे। अपने काम में ही मगन रहेंगे, तभी आप लाभ कमा पाएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातक  आज किसी छोटे-मोटे कार्य को करने की सोच रहे हैं, उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों को आज एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटना होगा, तभी वह किसी मुकाम को हासिल कर पाएंगे।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 

आज का दिन प्रसन्नता भरा रहेगा। आय के विभिन्न स्रोत प्राप्त होंगे, लेकिन उन्हें पहचानना होगा, तभी लाभ उठा पाएंगे। आज धन का निवेश करना बेहतर रहेगा, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर शेयर बाजार आदि जैसी जगहों पर निवेश करेंगे, तो भरपूर लाभदायक रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने पिताजी को किसी कवि सम्मेलन में लेकर जा सकते हैं। राजनीतिक दिशा में कार्यरत लोगों के हाथ कुछ ऐसे अवसर आएंगे, जिससे आपके जन समर्थन में इजाफा होगा।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का योग है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी हैं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top