Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा बुधवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक : 01 दिसंबर 2021, दिन : बुधवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको ससुराल पक्ष से कोई ऐसा शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपको धन लाभ होगा। आज आप अपने धन को भी सोच समझकर खर्च करेंगे, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के बढ़ते हुए खर्चों के कारण कुछ तनाव महसूस करेंगे और उन्हें कम करने की कोशिश करेंगे। यदि आज आप अपने व्यापार में अपने किसी पार्टनर से धन का लेनदेन करेंगे, तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May

आज के दिन जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयासरत हैं, उनके लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि उनके हाथ आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। यदि आज आपका कोई पुराना मित्र मिले, तो आपको उसे कुछ भी बोलने से पहले सोचना होगा, क्योंकि कहीं ऐसा ना हो कि उनको आपकी कोई बात बुरी लग जाए। आज आप परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी के कारण परेशान रहेंगे।

मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June

आज आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपने ध्यान को एकाग्र करके पढ़ाई में जुटना होगा, तभी किसी प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर सकेंगे अन्यथा शिक्षा के क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज उनके पार्टनर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। यदि आज आप अपने भविष्य में कुछ निवेश करें, तो उसे कुछ समय के लिए गुप्त रखें। यदि आपने वह बात किसी को बताई, तो वह आपके आपके परिवार के सदस्यों में विवाद करवा सकती है।

कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July

आज का दिन आपके धन कोष में वृद्धि का दिन रहेगा। व्यापार की कुछ पुरानी डील के फाइनल होने से जो धन प्राप्त नहीं हुआ था, आज वह प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आपके धन कोष में भी वृद्धि होगी और उत्साह बढ़ेगा। आज आप अपनी माता जी व पिता जी के लिए कोई उपहार लेकर जा सकते हैं। आज के दिन नौकरी से जुड़े जातकों के लिए पद व प्रतिष्ठा दिलाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों का परीक्षा में किया गया प्रयास सार्थक होगा। अगर आज व्यापार के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज सतर्क होकर कार्य करना होगा, तभी अपने अधिकारियों की नजरों में ऊपर उठ पाएंगे अन्यथा अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। परिवार में आप किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए कोई उत्तम अवसर आ सकता है, जिसे परिवार के वरिष्ठ सदस्य द्वारा भी मंजूरी दी जा सकती है। यदि आज आप साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने का मन बना रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए, क्योंकि नहीं तो यह साझेदारी आपके लिए नुकसानदायक रह सकती है।

कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept

आज व्यवसाय की दिशा में जिस भी कार्य को करने का प्रयास करेंगे, उसमें सफलता हासिल करेंगे। आज आपको कुछ मौसमी बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए आज आपको उससे बचने के लिए अपने खानपान पर भी नियंत्रण रखना होगा। परिवार में आज किसी कार्यक्रम की योजना बन सकती है। आज सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। यदि आज आप किसी भूमि से संबंधित निवेश को करेंगे, तो वह अवश्य भविष्य में आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है।

तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct

आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए और दिनों से बेहतर रहेगा, उनके द्वारा किए गए प्रयासों से आज गति मिलेगी। शासन द्वारा भी आज आपको सम्मानित किए जाने जैसी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, लेकिन आज आपको भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना होगा। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा। साझेदारी में की गई कुछ योजनाएं आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएंगे।

वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov

आज का दिन वैवाहिक जीवन के लिए सुखमय रहेगा। आज यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो ध्यान रहे, उसमें आपकी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने की आशंका बनी हुई है, इसलिए आपको आज सतर्क रहकर ही बाहर निकलना होगा, लेकिन आज आपको अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को संभाल पाएंगे, नहीं तो वह डगमगा सकती है। आज जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए कोई शुभ सूचना आएगी, जिसकी लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे।

धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको घर व नौकरी अथवा व्यवसाय में मान सम्मान दिलवाएगी, लेकिन आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। परिवार में कोई कलह की स्थिति उत्पन्न हो, तो व अपने क्रोध पर काबू बनाए रखना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी छोटी मोटी पार्टी को करने में व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आपने पहले किसी को कुछ धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।

मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थी आज किसी भविष्य की रणनीति को बनाने में व्यस्त रहेंगे, जिसके लिए वह अपने सीनियर से भी मदद मांग सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक कार्य ना मिलने के कारण कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपने किसी नये बिजनेस को शुरू करने का सोचा है, तो उसके लिए अभी समय उत्तम नहीं है। आज आपके घर परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधी बात आगे बढ़ सकती है। आज आप अपने रात्रि का समय अपने माता पिता की सेवा करने में व्यस्त रहेंगे।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आपके परिवार में कोई कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसमें आप अपने क्रोध के कारण अपने परिवार के किसी सदस्य से भला बुरा भी बोल सकते हैं और बाद में उसके लिए आपको पछताना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। आज रात्रि का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर विचार विमर्श में व्यतीत करेंगे। आज व्यापार में भी आपको दबाव में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा।

मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 

आज का दिन आपको मान व प्रतिष्ठा दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने लंबे समय से अटके हुए कार्यों को पूरा ना होने के कारण परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप अपने भाइयों से भी मदद मांग सकते हैं, लेकिन आज आपको भागदौड़ अधिक होने के कारण सायंकाल के समय सिर दर्द, बुखार, थकान आदि अनुभव होगा। संतान को आज नौकरी में कोई प्रमोशन व वेतन वृद्धि जैसी शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण आप भी प्रसन्न होंगे।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top