Former Uttar Pradesh Chief Minister Akhilesh Yadav's wife Dimple Yadav and daughter Corona positive : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव और बेटी कोरोना पॉज़िटिव

0



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ


समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव और उनकी बेटी टीना कोरोना पॉज़िटिव पाई गई हैं। उन्होंने प्राइवेट लैब आरएमएल पैथालाजी में कोरोना की जांच कराई थी। उसकी जांच रिपोर्ट में दोनों के कोरोना पॉज़िटिव होने के पुष्टि हुई है। उसके बाद उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं, अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में कोरोना की जांच कराई है, जहां उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।




सपा मुखिया अखिलेश यादव बहुत संभलकर और एहतियात बरतते हुए रैलियों में शामिल हो रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर में भी डिम्पल यादव कोरोना पॉज़िटिव हो चुकी हैं। उसके बाद तीन महीने तक एहतियात बरतने के बाद वह पूरी तरह से ठीक हो पाई थीं।



ट्वीट कर डिम्पल ने दी जानकारी


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी अपने ट्वीटर हैंडल के माध्मय से स्वयं ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि वह पूरी तरह से वैक्सनेटेड हैं। उन्हें किसी तरह के लक्षण नहीं हैं। फिर भी एहतियातन अपने को आइसोलेशन में कर लिया है। इस दौरान उनसे मिलने वाले सभी लोग अपनी-अपनी जांच जरूर करा लें।


मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव से की बात


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी पूर्व सांसद श्रीमती डिम्पल यादव और उनकी पुत्री के कोरोना पॉजिटिव होने के समाचार का संज्ञान लेते हुए यादव से बुधवार को फोन कर उनकी पत्नी व पुत्री का हाल जाना है। मुख्यमंत्री ने श्री यादव से उनके परिवार के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए परिवार के सदस्यों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top