Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक : 28 नवम्बर 2021, दिन : रविवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। छोटे व्यापारियों को आज नकद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज गुरुजनों से सलाह मशवरा करके ही किसी परीक्षा की तैयारी करनी होगी। आज सायंकाल के समय आपकी किसी योजना की पूर्ति होने से मन में हर्ष रहेगा। आज दोपहर बाद किसी उच्च अधिकारी से वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने कौशल से अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज किसी व्यापारी या अधिकारी से आपकी अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों को नया कानून ज्ञान तथा अनुभव प्राप्त होगा, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती हैं। समाज में आज आपके द्वारा किए गए कार्यों से आपका मान सम्मान बढ़ेगा।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन राजनीति की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं उनके कार्य में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण परेशान रहेंगे। आज आपको अपने भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। सायंकाल के समय आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको किसी परिजन व रिश्तेदार को धन का लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। नौकरी मे आपको उन्नति मिलेगी और कुछ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने से मन को शांति मिलेगी। व्यापार कर रहे लोगों को साझेदारी का सहयोग मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में अत्यधिक श्रम के कारण सायंकाल के समय आपको थकान का अनुभव होगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन क्रोध की वजह से आपको अपनी छवि को खराब नहीं करना है।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको संतान पक्ष की ओर से भरपूर सुख व सहयोग दोनों मिलेगा। आज आप किसी वाहन संबंधित कोई सौदा करने जा रहे हैं, तो उसमें किसी सदस्य से सलाह मशविरा अवश्य करें। व्यापार में आज आपको कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है, क्योंकि परिवार में कोई कलह उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आज आपको परिवार के सदस्यों की बातों को समझने का प्रयास करना होगा, तभी आप अपने परिवार को बेहतर तरीके से चला पाएंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए एक नई ऊर्जा लेकर आएगा, जिसके कारण आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जिसमें सफल भी अवश्य होंगे। आज भाइयों से किसी वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में यदि आज किसी भी तरह की हिस्सेदारी से दूर रहना होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने किसी सहयोगी के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है, समाज में आज आपकी मानदेय में वृद्धि होगी।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य में मिलता दिख रहा है। आज आप बढ़ते खर्चों के कारण परेशान रहेंगे। यदि आज किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो वहां सावधानीपूर्वक जाए। आज आप परिवार के सदस्यों की जरूरतों का भी खास ध्यान रखेंगे, जिसके कारण परिवार में प्रेम की भावना बनी रहेगी। व्यवसायिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास फलीभूत होंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आज आप धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में व्यय  करेंगे। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आप कुछ निवेश भविष्य की योजनाओ पर भी व्यय करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स का साथ मिलेगा।

 

धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज आपके चारों ओर का वातावरण अशांतिपूर्ण रहेगा। जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज कुछ ऐसी विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होंगी, जिनमें आप अपने क्रोध पर काबू रखने में असफल रहे हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है व अपने मधुर व्यवहार को बनाए रखना है। आज आपके मित्रों की वजह से कुछ नए संपर्क बनेंगे,जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे, जो लोग विदेशों से कारोबार करते हैं उनके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके व्यापार में अचानक से कोई ऐसी डील फाइनल होगी, जिससे आपको लाभ थोडा कम रहेगा। आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जाए, तो उसमें टेंशन बिल्कुल ना  ले। आज व्यवसाय में निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोलकर करें। नौकरी कर रहे जातकों को आज आमदनी के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आज आपको किसी दोस्त के द्वारा किसी निवेश की स्कीम का पता चलेगा, लेकिन आप पिताजी से सलाह मशवरा करके ही निवेश करें, तो ही बेहतर होगा।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज संतान को नौकरी में किसी बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति होगी, जिसके कारण आपके मन में हर्ष होगा, लेकिन यदि आपको कोई भी बीमारी हो, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें, नहीं तो भविष्य में वह कोई भयंकर बीमारी का रूप ले सकती है। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको अपने द्वारा किए गए कार्य से आपके जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जिसके कारण आपका प्यार और गहरा होगा।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको शत्रुओं के कारण कोई गलत जानकारी प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि किसी व्यवसाय को आज साझेदारी में करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आपकी मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सायंकाल का समय आज आप परिवार के सदस्यों के साथ मेल मिलाप में व्यतीत करेंगे। यदि आज परिवार में किसी सदस्य से कोई कहासुनी हो, तो आपको उसमें आपको ध्यान नहीं देना है।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं

दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपका मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top