Lakhimpur Kheri : लखीमपुर खीरी घटना में जानें अब तक की बातें

0

लखीमपुर खीरी की घटना के बाद राज्य में सियासी पारा गरम हो चुका है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, राकेश टिकैत ने लखीमपुर खीरी पहुंचने वाले हैं। इस बीच, सीएम योगी आदित्यनाथ अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर गोरखपुर से लखनऊ पहुंच गए हैं।



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखीमपुर खीरी


उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार बार बार कठघरे में खड़ी नजर आ रही है। कभी पुलिस की करतूतों से तो कभी पार्टी जनों की हरकतों की वजह से। इस बार की घटना ने विधानसभा चुनाव से पहले ही प्रदेश का सियासी पारा गरमा गया है। लखीमपुर खीरी में तिकुनिया के पास किसानों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प से शुरू हुई घटना ने हिंसक रूप ले लिया। इसमें 4 किसान समेत 8 लोग मारे गए हैं। मारे गए 4 अन्य लोग बीजेपी कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। आरोप है कि झड़प के दौरान किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी गई है। इस घटना के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, राकेश टिकैत लखीमपुर खीरी पहुंचने वाले हैं। इस बीच, सीएम योगी आदित्यनाथ अपना कार्यक्रम रद्द कर लखनऊ पहुंच गए हैं। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।




प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन


लखीमपुर में हुई घटना के विरोध में प्रदेशभर में किसानों ने हल्ला बोल शुरू कर दिया है। हर जगह सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। किसानों में घटना को लेकर नाराजगी है। अलग-अलग जिलों में किसान संगठन सड़क पर निकल कर प्रदर्शन कर रहे हैं। पीलीभीत में किसान संगठन और पुलिस के बीच झड़प हुई। वहीं ,राजधानी लखनऊ में भी किसान सड़कों पर नजर आ रहे हैं। लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसान प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बंद


लखीमपुर खीरी में विवाद के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए लखीमपुर खीरी में इंटरनेट सेवाएं बंद करा दी हैं। ताकि सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से घटना से जुड़ी सामग्री का आदान-प्रदान न किया जा सके।


मुख्यमंत्री ने जताया दुःख


लखीमपुर की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के दोषी को सख्त सजा दी जाएगी। सीएम सभी से किसी बहकावे में न आने की अपील भी की है। साथ ही शांति से घरों में रहने के लिए भी कहा है। कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की है।


अखिलेश व शिवपाल पहुंचेंगे आज


अखिलेश यादव, आरएलडी चीफ जयंत चौधरी भी सोमवार को लखीमपुर जा रहे हैं। इसके अलावा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव भी सोमवार को लखीमपुर जाएंगे। राजनेताओं के जमावड़े को देखते हुए जिले की सभी सीमाओं पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


प्रियंका गांधी पहुंची लखनऊ


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी लखनऊ पहुंच गई हैं। वह लखनऊ से लखीमपुर खीरी के लिए निकल पड़ीं हैं। पुलिस के रोकने पर उन्होंने ने अपनी गाड़ी बदल दी थी। ऐसा बताया जा रहा है। हालांकि उन्हें घर में ही नजरबंद करने का दावा भी प्रशासन कर रहा है। उनके भी घटनास्थल पर जाने की बात कही जा रही है, कब पहुंचेंगी, रह अभी स्पष्ट नहीं है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर इस घटना को लेकर निशाना साधा है।


एडीजी कानून-व्यवस्था घटनास्थल पर मौजूद


यूपी सरकार ने बताया कि ADG कानून-व्यवस्था, आईजी लखनऊ घटनास्थल पर मौजूद हैं। स्थिति को नियंत्रण करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही घटना की जांच भी कर रहे हैं।


गृह राज्य मंत्री बोले- दर्ज कराएंगे एफआईआर 


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का कहना है कि तीन कार्यकर्ता और एक चालक की इस घटना में मौत हुई है। इसके अलावा एक कार को आग के हवाले कर दिया गया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में एफआईआर दर्ज कराएंगे।


घटनास्थल पर भारी पुलिस फोर्स तैनात


घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। अर्द्धसैनिक बलों के जवान भी इलाके में मौजूद हैं। इस घटना के बाद सभी जिलों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top