Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक :09 जुलाई, दिन : शुक्रवार


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रह सकता है। आज व्यापार के किसी काम को पूरा करने में फंसे रहेंगे व अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिसके कारण आपका जीवन साथी आपसे नाराजगी जता सकते हैं। आज सावधानीपूर्वक वही कार्य करने की सोचें, जिससे आपका आत्म-सम्मान बढे और  व्यापार में आपको किसी सहयोगी से वाद-विवाद में नहीं पड़ना है, नहीं तो यह कानूनी हो सकता है। सायं काल का समय आज माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज व्यापार में  रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आज कोई नई संपत्ति खरीद का संकेत दे रही है, दिन उत्तम रहेगा और भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ नए सहयोगी मिलेंगे और उनके साथ काम धंधे को आगे बढ़ाने के लिए प्लान बना सकते हैं, जिसके लिए कुछ खर्चा भी करना पड़ सकता है। विद्यार्थी यदि विदेश में जाकर कोई कोर्स करना चाहते है, तो वह आज दाखिला ले सकते हैं।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन भागदौड़ लगी रहेगी। आज आपके ऊपर एक विशेष प्रकार की चिंता बनी रहेगी, जिसके कारण भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज किसी सहयोगी की मदद से दूर करेंगे, जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य भी प्राप्त होता दिख रहा है। सायंकाल के समय आपके घर कुछ ऐसे अतिथि आ सकते हैं, जो लंबे समय के लिए डेरा डाल सकते हैं, जिसमें धन भी खर्च करना पड़ेगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन कुछ सामान्य रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है व नौकरी से जुड़े जातक यदि आज पार्ट टाइम कार्य को करने का मन बनाएंगे, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन लोगों को आज जीवनसाथी से कुछ तनाव मिल सकता है। आज आपने बहुत समय से रुके हुए कार्यों को बनाने की चेष्टा करेंगे, जिसके लिए आपको भाइयों के साथ की आवश्यकता होगी।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज आपको अपना दिन भाग्य के सहारे नहीं छोड़ना होगा। यदि ऐसा करेंगे, तो उसमें नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपको परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। यदि आज आप  किसी कार्य को आगे के लिए टालेंगे तो, उसमें आपको नुकसान ही होगा। ऑफिस में आज लोग आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे और प्रभावित होंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा, इसके कारण आपको वेतन वृद्धि मिल सकती है। यदि आज व्यापार में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आप मित्रों के साथ किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आज आपको नौकरी व व्यवसाय में चुप रह कर काम करना लाभ देगा। यदि आज किसी से कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उसमें क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा व बहसबाजी से बचना होगा। आपको आज अपनी सूझबूझ से काम लेते हुए किसी की मदद करनी पड़ सकती हैं। आज जिन लोगों की मदद कर रहे हैं भविष्य में कहीं ना कहीं आपके भी काम आएंगे। परिवार के सदस्यों में आज कोई विवाद पनप सकता है। धार्मिक कार्यों में भी आज बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमें कुछ धन भी खर्च करेंगे।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके लिए शुभ व फलदायक रहेगा। आज आपके सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आज अपने लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे और अपने ऊपर कुछ धन भी व्यय करेंगे, जो आपको पसंद होगा। आज आप जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। जीवन साथी के साथ समय बिताने से आपको सुखद अनुभूति होगी। आज किसी प्रिय मित्र के सहयोग से आपके बिगड़े हुए काम सुधर सकते हैं और उनसे लाभ प्राप्त करेंगे। दोस्तों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत करेंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह आप के लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी और सोचा हुआ काम बन जाने से मन में हर्ष होगा, इसके कारण प्रसन्न रहेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकाक्षाओं की पूर्ति करने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी प्रसन्न नजर आएंगे। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श हो सकता है। सायंकाल के समय आज पिताजी को कोई आंखों का रोग परेशान कर सकता है। यदि ऐसा हो, तो तुरंत डॉक्टरी परामर्श लें।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज अकस्मात बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से आपके धन कोष में वृद्धि होगी, जिसके कारण आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज आप दैनिक आवश्यकताओं भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन  अपनी आय को ध्यान में रखकर ही करें नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आज सुबह से ही कुछ निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकते हैं, जिसके कारण आपका मन परेशान होगा और कुछ तनाव भी महसूस करेंगे, लेकिन दोपहर बाद में व्यापार में आपकी कोई डील फाइनल होने से आपके तनाव में कमी आएगी। नौकरी-पेशा जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति मिल सकती है। सायंकाल का समय आज पास पड़ोस में यदि कोई वाद विवाद उत्पन्न होता है, तो उससे बचें , नहीं तो यह कानूनी हो सकता है।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन कुछ विशेष योग बना रहा है, जो आपको हर कार्य में सफलता दिलाएंगे। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी, इसलिए आज वही कार्य करने होंगे, जो अत्यधिक प्रिय हो एवं संतान के भविष्य से संबंधित कुछ योजनाओं में भी आज निवेश करेंगे, जिसका लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज आपके विरोधी परास्त होंगे और शत्रुओं के इरादे नाकामयाब होंगे, जिसके कारण उनको निराशा हाथ लगेगी और सफलता प्राप्ति से आपको हर्ष होगा और मन प्रसन्न रहेगा।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन कुछ विशेष बना रहा है। आज घरेलू स्तर पर कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों में भी आज आपकी रूचि बढ़ेगी, इसके लिए आपको कुछ खर्चा भी करना पड़ेगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिनके कारण उन्हें विदेश जाना पड़ सकता है और उनका तनाव कम होगा। यदि आपके पिताजी को कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उसमें आज सुधार होगा।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72


शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।


शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top