Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा सोमवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 05 जुलाई, दिन : सोमवार


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि वाला रहेगा। आपको अपने व्यापार और कार्य क्षेत्र में अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिल पाएगी। आज अगर परिजनों की जिद पूरी करने की कोशिश करेंगे तो उसमें अतिरिक्त खर्चा करना पड़ सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज आप अपने घरेलू कार्य को पूरा करने के लिए कुछ समय निकालने में कामयाब रहेंगे। अगर आज आलस आता है तो उसे दूर करना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए काम बिगाड़ सकता है।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा, बीते कल की अपेक्षा आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में अपने कार्य क्षेत्र में कोई भी कार्य न करें, नहीं तो आपकी पदोन्नति में बाधा बन सकता है। आज घर व बाहर के लोग स्वार्थ सिद्धि के लिए आपसे मीठा व्यवहार करेंगे, इसलिए उनकी चाल को समझना होगा। शाम को अपने किसी परिजन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। शाम का समय अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय भविष्य की योजनाओं पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अपने कार्य व्यवसाय में अधिक की उम्मीद रखेंगे, लेकिन आपके हाथ निराशा ही लगेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है, इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। ऐसा नहीं करने पर भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद विवाद हो सकता है। ऐसे में अपने व्यवहार में संयम व धैर्य को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्तो में दरार डाल सकता है। आज अपनी संतान को किसी कोर्स में दाखिला देने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रह सकता है। नौकरी कर रहे जातक अपने अधिकारियों के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। उनकी वजह से कुछ मानसिक तनाव भी रहेगा। साझेदारी में कोई व्यापार हो रहा है, तो उसमें आप को नुकसान हो सकता है। ऐसी स्थिति में निराश होकर कोई गलत कदम नहीं उठाएं क्योंकि प्रलोभन में पड़ने से हानि हो सकती है। शाम को अपने मित्रों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज के दिन परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी नजर आएंगी, लेकिन किसी कार्य को करने में लापरवाही करेंगे तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यवसाय में भी आज धन व्यय की भरपूर संभावना है, लेकिन आपको लेटलतीफी से बचना होगा, नहीं तो मुनाफे में कमी आ सकती है। अपने व्यवसाय की अधिकता होने के कारण भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। शाम को घर परिवार में किसी प्रियजन का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलता दिख रहा है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। अगर आज किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम है। इसका भविष्य में आपको उत्तम लाभ मिलेगा। अपनी रचनात्मक सोच को पूरा करने के लिए दिन भर मेहनत भागदौड़ करनी पड़ सकती है। शाम को अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम पर बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज अगर अपने बिजनेस में किसी नई योजना को लांच करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। 


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन शांतिप्रिय रहेगा, लेकिन पारिवार के सदस्यों की इच्छा पूर्ति बाधक बनेंगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक होगा। आज परिवार में सुख शांति रहेगी। घर के सुख के लिए कुछ खर्चा भी करना पड़ेगा। आज यदि आप घर के किसी सदस्य को दिये हुए  वादे को पूरा करने मे टालमटोल करेंगे, तो परिवार में अशांति फैल सकती है। सायंकाल का समय आज आप माता पिता को देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन ध्यान ज्यादा मनोरंजन में आकर्षित होगा, जिसके कारण आप व्यवस्था के कुछ जरूरी कार्य को भी टालने की कोशिश करेंगे, लेकिन ऐसा करने पर नुकसान हो सकता हैं। आज का दिन भविष्य की कुछ योजनाओं में भी निवेश करने के लिए उत्तम रहेगा। आज आपको पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उस में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। आज आपको परिवार के बुजुर्ग सदस्य की बातों को मानना होगा, नहीं तो आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने के लिए होगा। घर के वरिष्ठ व्यक्ति आज व्यापार की समस्याओं को सुनेंगे और सहयोग के लिए आगे आएंगे, जो परेशानी से निकालने में सहायक होगी।  धर्म-कर्म के कार्य में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमे कुछ धन भी व्यय होगा। संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन खिन्न रहेगा। यदि आज व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर जाएं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज व्यवसाय में आपके कुछ निर्णय गलत साबित हो सकते हैं, इसलिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर ही करना उचित होगा। आज कोई पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए तेज मसाले वाला भोजन खाने से परहेज रखना होगा। ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आज आपको घर परिवार के किसी सदस्य की बात बुरी लगती है, तो उसमें संयम रखना होगा।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आपको आस-पड़ोस की मामूली बातों में संयम की जरूरत है ऐसा नहीं करने पर अकारण ही आपका विवाद बढ़ सकता है। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। कोर्ट कचहरी व सरकारी कार्यों में आज रुकावटें आ सकती हैं। सामाजिक कार्यों में भी आज बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज भरपूर लाभ दे सकता है। सायंकाल का समय आज अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। व्यवसाय में यदि आज कोई भी काम निश्चित समय पर नहीं होगा, फिर भी धन लाभ कहीं ना कहीं से अचानक होगा। आज घर में सुख सुविधा बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्य की आवश्यकता होगी। आज स्वभाव से चंचल रहेंगे, लेकिन अन्य लोगों के ऊपर उसका अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य आज भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज स्वास्थ्य में शारीरिक कमजोरी का अनुभव हो सकता है।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।


शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23


शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top