Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 24 जुलाई, दिन : शनिवार



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन कुछ परेशानी भरा रह सकता है। अपने ऊपर नकारात्मक भावनाओं को हावी नहीं होने देना है अन्यथा सकारात्मक सोच पर प्रभाव पड़ेगा  जिसके कारण किसी परेशानी में आ सकते हैं। आपको किसी बात पर समझौता नहीं करना है। यदि बिजनेस में किसी बात को लेकर समझौता किया है, तो उसे अपने ऊपर हावी न होने दे। आज अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी, तभी अपने बिजनेस की गति को बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आज आपको खुशी मिलेगी।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज कामकाज में आ रही मुश्किलों व परेशानियों से राहत मिलेगी, जिसके कारण आप चैन की सांस लेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ प्यार भरी बातें करेंगे, फिर कही घुमाने लेकर जा सकते हैं। रिश्तो को बेहतर बनाने के लिए आप किसी यात्रा पर जाने का भी प्लान बनाएंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज लंबे समय से रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा, जिसके कारण अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन कुछ संघर्ष भरा रह सकता है। आज आपको कामकाज से संबंधित योजनाओं को गुप्त रखना होगा। आज किसी से अपने मन की बात शेयर नहीं करनी है, नहीं तो मित्र भी आपके शत्रु बन सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को अधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण वह थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन टीम वर्क के जरिए कार्य पूरा करने में सफल रहेंगे। अधिकारियों से आपको शाबाशी मिलेगी। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज का दिन कामकाज के साथ-साथ घर में भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिसमें किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है और परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की राय से बहन के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आज आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, तभी अन्य लोगों से लाभ ले सकते हैं, नहीं तो परेशानियों से घिरे रहेंगे। सायंकाल का समय आज माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन संभल कर चलने का होगा। आज  किसी भी कानूनी पचड़े से बचना होगा। यदि किसी से कोई वाद विवाद होता है, तो वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में मन मुताबिक सफलता न मिलने से मन परेशान होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा। आज आपको पारिवारिक बिजनेस के लिए भाइयों के साथ की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको समय का सदुपयोग करना होगा। आपको समय देखकर ही सभी कार्यों को करना होगा, इसमें छोटी-मोटी मुश्किलें आएंगी, उन्हें छोड़कर आपको आगे बढ़ने की कोशिश करनी होगी। बिजनेस में  कमाई ठीक-ठाक रहेगी। आज  दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह समाप्त होगा। सायंकाल का समय मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज नौकरी मे जिस कार्य को अच्छी व साफ नियत से करेंगे, वह उत्तम लाभ देगी। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लंबित है,तो आज उसे पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो सावधानी पूर्वक जाएं क्योंकि वाहन की खराबी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संतान के विवाह में आ रही बाधा किसी मित्र की मदद से दूर होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यापारियों के लिए आज का दिन खास रहने वाला हैं, लेकिन यदि किसी प्रॉपर्टी को बेचने का मन बनाया है, तो उसके सभी पहलुओं को जांच लें।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा, जिसके कारण कुछ कार्य भी खराब हो सकते हैं, इसलिए  यदि बहुत जरूरी काम ना हो, तो उसे आगे के लिए टाल दे। परिवार में भी किसी सदस्य से कोई  तनाव हो सकता है, लेकिन आपको वाणी पर संयम बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलता दिख रहा है।आज परेशानियों को अपने पिताजी से साझा करेंगे, जिससे मानसिक बोझ कम होगा।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन धन संबंधित मामलों में  कुछ तनाव होगा, जिसके कारण परेशानी होगी। विद्यार्थियों के शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। संतान को उत्तम कार्य करते देख मन प्रसन्न  होगा। कार्य क्षेत्र में आज शत्रु आपको बेवजह परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन उनके सारे षडयंत्रों से बचना होगा और अपनी बुद्धि और विवेक से सभी कार्यों को पूर्ण करना होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिनको परिवार के सदस्य मंजूरी दे सकते है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन कामकाज का दबाव रहेगा। काम का दबाव अधिक रहने के कारण आप परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिसके कारण जीवनसाथी से बहस बाजी होती है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको अपने जीवनसाथी को मनाने से पूरी कोशिश करनी चाहिए। आपके व्यापार की कोई डील लटक सकती है, जिसके कारण परेशान होंगे, लेकिन धन प्राप्ति होने से आप दैनिक खर्चे आसानी से निकालने में कामयाब रहेंगे। भविष्य में आपको आर्थिक स्थिति की चिंता सता सकती है।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन कुछ विशेषकर दिखाने के लिए होगा। आज संतान को किसी जरूरी कार्य के लिए अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको दैनिक कार्यों में बदलाव करना पड़ सकता है। यदि किसी से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल भी ना करें क्योंकि उसके लिए दिन उत्तम नहीं है। आज आपको यात्रा पर जाने के कारण अपने कुछ प्रोग्रामो  को स्थगित करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय माता जी के लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं, जिसमें परिवार के सभी सदस्य आपका साथ देंगे।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन इच्छा पूर्ति का दिन रहेगा। आज जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए वही कार्य करें, जो आपको अधिक प्रिय हो, आज इच्छाओं की पूर्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज जीवनसाथी को शॉपिंग कराने लेकर जा सकते हैं, जिसमें अपनी आय और व्यय दोनों को ध्यान मे रखकर ही क्या करना होगा,नही तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी मित्र के सहयोग से आपके लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे, जिसके कारण मन प्रसन्न होगा। यदि कहीं धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।
 
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top