Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 16 जुलाई, दिन : शुक्रवार



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापार में आज आपको परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, जिसके कारण आप थकान महसूस करेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों में व्यस्तता के चलते आज आप परिवार आपको अपने परिवार के सदस्यों की इच्छाओं को अनदेखा करना पड़ेगा, जिसके कारण वह आपसे नाराजगी भी जता सकते हैं। यदि आपका कोई सरकारी कार्य है, तो उसमें आपको अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। सायं काल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके लिए अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा। आज आपके परिवार में किसी छोटी सी बात पर तनाव पनप सकता है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आपको शांति बनाए रखनी होगी। आज व्यवसाय में अधिक परिश्रम के बाद भी विलंब होने से आपकी एकाग्रता बढ़ सकती है। आज आपको किसी नए कार्य को करने से बचना होगा क्योंकि लाभ के लिए किये गये कार्य आज आपको हानि दे सकता है, जिसके कारण आप को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपको अपने व्यापार अथवा संतान के पढ़ाई से संबंधित छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपका धन किसी योजना पर सही निवेश हो रहा है, तो वह आपको लाभ देगा। आज आप अपने मित्रों व परिजनों के साथ सामाजिक व धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपने किसी विदेश में रह रहे परिजन अथवा मित्र से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार में धन लाभ अधिक होने के कारण आप आज थकान को भूल जाएंगे। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उसमें आज सुधार होगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। कार्यक्षेत्र पर आज आप कम समय दे पाएंगे, जिसके कारण आपको लाभ थोड़ा कम होगा, लेकिन आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप दिनभर शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, लेकिन सायंकाल के समय कुछ थकान का अनुभव करेंगे। आज मित्रों व परिजनों के साथ आपको मनोरंजन का अवसर मिलेगा। आप धार्मिक कार्यों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेने से आज आपकी प्रशंसा होगी, जिसके कारण आपके जन समर्थन में भी वृद्धि होगी, लेकिन आज आप अपने कार्य में कुछ आलस दिखाएंगे, जिसके कारण आपको कुछ थकान भी महसूस होगी। यदि आपने किसी को उधार दिया हुआ था, तो वह आज आपको कुछ बहसबाजी के बाद ही प्राप्त होगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। घर में मेहमानों के आने से आज आप का वातावरण आनंदित होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ पार्टी कर सकते हैं।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके निवेश करने के लिए रहेगा। यदि आज आपने किसी कार्य में निवेश करने का मन बनाया है, तो वह आपको उत्तम फल देगा। आज आप अपने भविष्य की योजनाओं के लिए भी कुछ निवेश करेंगे। जीवन साथी के साथ आज यदि कोई तनाव चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा। आज आप किसी जमीन जायदाद में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आपको लाभ ही देगा। यदि आज आप अपने रोजगार में बदलाव की सोच रहे हैं, तो वह कतई ना करें, नहीं तो उसमें आप को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके लिए शांति भरा रहने वाला है। पारिवारिक सदस्यों का आज कार्यक्षेत्र पर प्रयोग में थोड़े परीक्षण के बाद भी आशा के अनुकूल धन मिल पाएगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा। यदि आपने उन पर लगाम नहीं लगायी, तो आपको भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आना पड़ सकता है। संतान को अच्छे कार्य करते देख आज मन मे प्रशंसा होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की आज जीवन साथी से कोई झड़प हो सकती है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए कुछ विपरीत फल लेकर आएगा। आज जिस कार्य को लाभ के चक्कर मे करेंगे, वह आपको हानि देकर जाएगा, जिसके कारण आपको निराशा हाथ लग सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको उसे स्वीकार करना चाहिए। आज आप अपने घर व परिवार में किसी विशेष कार्यक्रम पर चर्चा कर सकते हैं, जिसमें आपको परिवार के  बुजुर्गों की सलाह की आवश्यकता होगी। भाई से यदि आप के रिश्ते में कुछ अनबन चल रही थी, तो उसमें आज सुधार होगा। संतान के विवाह में आ रही राधा को दूर करने के लिए आज किसी मित्र से मदद ले सकते हैं।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आज नौकरी में अपने किसी सहयोगी से परेशान हो सकते हैं, जिसके कारण आप का मन कार्य करने में नहीं लगेगा, लेकिन सायंकाल के समय सब कुछ ठीक हो जाएगा। यदि आज पिताजी को कोई रोग परेशान कर रहा है, तो आज उसके कष्टों में कमी आएगी। यदि आपका लंबे समय से रुक हुआ धन आपको प्राप्त नहीं हुआ है, तो वह भी आज आपको प्राप्त होता दिख रहा है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम प्रस्ताव आएंगे, जिससे मन में प्रसन्नता होगी।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य हाथ लगेगी, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आप वही कार्य करें, जो आपको अधिक प्रिय हो। मनचाही सफलता मिलने से आज मन प्रसन्न रहेगा, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मधुर व्यवहार बनाएंगे। यदि आपका अपने किसी परिजन से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आध्यात्म के प्रति आज आपकी रुचि बढ़ती दिखेगी, जिसके कारण आपके सामाजिक क्षेत्र में भी प्रगति होगी। थोड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलने से आज प्रसन्न होंगे। यदि आज आप किसी संपत्ति को बेचने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम नहीं है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने के कारण खर्चे बढ़ने से आज आप अपने आपसे संतुष्ट अनुभव करेंगे। आज आपको किसी भी प्रकार का उधार लेने से बचना होगा क्योंकि उसे उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल परिस्थितियां लेकर आएगा। क्रोध भी अधिक रहेगा। यदि आज किसी से वाद-विवाद होगा, तो आप अपने क्रोध पर नियंत्रण नहीं बना पाएंगे। किसी गलतफहमी के कारण आपका मनमुटाव हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके पारिवारिक रिश्तों में दरार पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप अकेले में कुछ समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक बिजनेस के लिए आज आपको अपने भाई के साथ में सहयोग की आवश्यकता होगी। आर्थिक स्थिति बिगड़ने से आज आपको कर्ज लेना पड़ सकता है।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।
 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
 
शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

 शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top