Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक :29 जून, दिन : मंगलवार


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। संतान की ओर से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय लंबे समय से रुका हुआ काम बनने की संभावना बनती दिख रही है। आज यदि आपके दिल व दिमाग में अपने व्यापार के लिए कोई विचार आए, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं। भविष्य में उसका लाभ अवश्य मिलेगा। यदि आपका अपने किसी परिजन से मतभेद चल रहा है, तो वह भी दूर हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को  उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है और कोई नया पद भी मिल सकता है। यदि प्रॉपर्टी संबंधित कोई मामला कोर्ट में है, तो वह आज किसी अधिकारी की मदद से सुलझ सकता है। समाज में आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज व्यापार में हुए लाभ से आपको संतोष मिलेगा। रात्रि को कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से आपका मूड खराब हो सकता है।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज संतान की शिक्षा या नौकरी में आशातीत सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। यदि  किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर जाएं क्योकि किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के चोरी या खोने का भय बना हुआ है। सायंकाल का समय अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। 

कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन सामान्य रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है। आय के नए नए स्त्रोत मिलने से आपके बिजनेस की समस्या भी समाप्त होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपका अपने किसी मित्र व परिवार के किसी सदस्य से वाद विवाद हो सकता है, इसलिए आपको अपनी वाणी संयत रखनी होगी, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकती है। सायंकाल के समय आपके घर कोई मित्र व परिजन आ सकता है, जिससे कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज व्यापार व कार्य क्षेत्र में आमदनी के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप घर परिवार के सभी सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आपकी पत्नी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसके कारण भागदौड़ अधिक करनी होगी, उसमें कुछ धन भी व्यय होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज पराक्रम में वृद्धि होगी। आप व्यापार में मंदी के बावजूद दैनिक खर्चों को आसानी से निकालने में कामयाब रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्य के साथ भविष्य की योजनाओं पर आज विचार-विमर्श कर सकते हैं। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज किसी मित्र के सहयोग से समाप्त होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति मिल सकती है।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। यदि लंबे समय से कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। माता पिता के सहयोग से पारिवारिक बिजनेस में चली आ रही समस्याओं का भी समाधान खोजने में सफल रहेंगे। यदि आज किसी व्यक्ति को उधार देना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर दें। सायंकाल का समय अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से निराशा लेकर आएगा। आज व्यापार में यदि कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपको भविष्य में निराशा दे सकता है और किसी व्यक्ति या बैक से ऋण लेने का मन बनाया है, तो वह आपको आसानी से नहीं मिल पाएगा। विद्यार्थी के लिए समय अपने अधूरे लक्ष्य को पूरा करने में सहायक होगा। आपको शारीरिक रोग भी परेशानी कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।


धनु (Sagittarius)


आज का दिन किसी परीक्षा के परिणाम जैसा रहेगा। आज व्यापार व कार्य क्षेत्र में जो भी कार्य करेंगे, आपको उसके परिणाम का बेसब्री से इंतजार होगा। कार्य क्षेत्र में आपके सुझावों पर ध्यान दिया जाएगा, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। दैनिक व्यापारियों की कमाई में बढ़ोतरी होगी, लेकिन खर्चा भी उससे अधिक होगा। आपको आय को ध्यान में रखकर ही खर्च करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, तो उन्हें अधिक परिश्रम की आवश्यकता है।


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता लेकर आएगा। यदि किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भाई व बहन के विवाह में आ रही बाधा आज दूर होगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। आज आपको माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और उन्हें बाहर के खान पान से परहेज रखने के लिए कहना होगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि अपने आलस्य को त्याग कर आगे चलेंगे तभी रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र व व्यापार में किए गए प्रयास असफल रहेंगे, जिससे कुछ निराशा हो सकती है, लेकिन आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आज नौकरी में  किसी साथी से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए यदि वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन कुछ मेहनत भरा रहेगा। आज कार्य को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। यदि आप अधिक परिश्रम करेंगे, तभी सफलता प्राप्त होती दिख रही है। दांपत्य जीवन में लंबे  समय से चली आ रही कोई समस्या आज समाप्त होगी, जिसके कारण आप जीवन साथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लेनदेन करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करें। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा पर भी आज कुछ खर्चा कर सकते हैं।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

 

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।


शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top