Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 18 जून, दिन :  शुक्रवार


   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। यदि आज कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमे आज आपको मधुरता बनाए रखनी होगी, नहीं तो वह लंबे समय के लिए टल सकता है। आज आप रुके हुए कार्यों को अपने आलस्य की वजह से छोड सकते हैं, लेकिन उनको पूरा करना आवश्यक है। पारिवारिक सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे वह आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। माता जी के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपको बिना बात की चिंता सता सकती है। आज आप परिवार के सदस्यों के लिए थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिससे आप परिवार के सदस्यों के लिए छोटी सी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। संतान से आज कोई वाद विवाद हो सकता है, लेकिन सावधान रहें। यदि आपकी गलती हो, तो उसे माने। सायंकाल के समय आपके घर में किसी प्रियजन का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन पारिवारिक सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आपका परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा एवं परिवार के किसी सदस्य की नौकरी लग सकती है, जिससे परिवार में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। यदि आज किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर जाएं क्योंकि उसमें खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


 आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको कार्यों में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सफलता अवश्य मिलेगी, इसलिए आपको बिना सोचे समझे सभी कार्यों में आगे बढ़ना होगा। संतान के भविष्य से संबंधित आज कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जिसमें सफलता भी अवश्य मिलेगी। आज पिताजी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। यदि ऐसा हो, तो डाक्टर से परामर्श अवश्य ले। आज आपकी आय से अधिक धन व्यय  होगा।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज व्यापार या नौकरी में से किसी से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योकि आपको नुकसान दे सकता है। साझेदारी मे यदि आपने कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज सफलता देगा। विद्यार्थी यदि आज किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं,तो उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज आपको हर्ष होगा।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज आप कार्य से कुछ अलग कर दिखाने की इच्छा रखेंगे, जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी, लेकिन नौकरी में आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आप के अधिकारियों से आपकी अनबन हो सकती है, जो पदोन्नति व वेतन वृद्धि में बाधा बन सकती है, इसलिए अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। परिवार में भी आज आपका किसी परिवार के सदस्य से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। सायंकाल का समय आज आप माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज आपके पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। आज चेहरे पर एक अनोखा तेज देखने को मिलेगा, जिससे आपके शत्रु अपने आप ही नष्ट हो जाएंगे। व्यापार में भी आज कोई डील को फाइनल करेंगे, जो भविष्य में आपको मजबूती देगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, तो वह भी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन चारों ओर से उन्नति लेकर आएगा। आप किसी भी कार्य में हाथ डालेंगे,तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आज आप किसी से उधार लेने का भी मन बना रहे हैं, तो वह भी आज आसानी से मिल जाएगा। जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं। परिवार के सदस्य भी आज आपकी मान सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपको शत्रुओं से सावधान रहने का होगा क्योंकि व्यापार व घर दोनों ही जगह आज आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए आपको उनकी किसी भी षड्यंत्र का हिस्सा नहीं बनना है और अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको थोड़ी चिंता करता सकते हैं और अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें गिरावट हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप मित्रों के साथ घूमने जाएंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार के लिए आज जो भी निर्णय लेंगे, अपनी बुद्धि व विवेक का इस्तेमाल करेगे, जो आपके लिए उपयोगी सिद्ध होंगी। आज आपको किसी मित्र की सहायता के लिए आगे आना पड़ सकता है, इसलिए अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत रखें। यदि आज किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचारकर जाए क्योंकि उसमें आपको चोट लगने की संभावना बनती दिख रही है।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में आज अधिकारी और वरिष्ठ जनों का सहयोग पाएंगे। आज आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपको किसी विशेष सम्मान से नवाजा जा सकता है, जिससे आपकी मान सम्मान में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आज आप किसी प्रिय के दर्शन के लिए जा सकते हैं।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आपको पुराने झगड़े से छुटकारा मिलेगा, जिससे चैन की सांस ले सकेंगे। उपहार व सम्मान का भी आज लाभ मिल सकता है। किसी कार्य के संपन्न होने से आज मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों से संबंध मधुर रहेंगे। आज आपकी कुछ लोगों से मुलाकात होगी, जो आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे। आज अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखी होगी। सायंकाल का समय आज आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं।


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।
 
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top