INTUC National Vice President Ashok Singh elected member of International Labor Organization : अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के सदस्य चुने गए इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर

राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष और इन्टक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह को अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन का सदस्य चुना गया है। उन्हें अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन का सदस्य बाए जाने पर ओईएफ फूलबाग कानपुर किला मजदूर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष समीर बाजपेई सहित यूनियन के सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।


यूनियन के पदाधिकारियों ने अशोक सिंह को हार्दिक शुभकमनाएं व बधाई प्रेषित की है। किला मजदूर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष समीर बाजपेई ने बताया कि रविवार को हुए चुनाव में अशोक सिंह सबसे ज्यादा 61 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे। वे अब भारत की तरफ से तीन साल तक अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन में श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करेंगे।


समीर बाजपेई ने अशोक सिंह को जमीन से जुड़ा मजदूर नेता बताया है। उनका कहना है कि अशोक सिंह सदैव पूरी ईमानदारी से मजदूरों कें लिए हर तरह से संघर्ष के लिए तैयार रहते हैं। उनकी साफ-सुथरी छवि ही उनको महान बनाती है।


यही वजह है कि वे 61 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहते हुए अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन में सदस्य के रूप में चुने गए। किला मजदूर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष समीर बाजपेई ने कहा कि अशोक सिंह की कार्यशैली की जितनी भी तारीफ की जाए,कम होगी।


Post a Comment

0 Comments