शहर के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. आरके महाजन का मंगलवार सुबह 11.28 बजे निधन हो गया। कोरोना से उबरने के बाद तबीयत खराब होने पर उन्हें परिवारीजनों ने आभा नर्सिग होम में भर्ती कराया गया था। जहां वेंटिलेटर पर थे।
शहर के वयोवृद्ध बाल रोग विशेषज्ञ कोरोना का संक्रमण होने के बाद 20 दिन पहले ही ठीक होने के बाद काकादेव स्थित घर आए थे। उसके बाद पोस्ट कोविड जटिलताएं होने पर उन्हें आभा नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज डॉ. संजय गुप्ता की देखरेख में चल रहा था। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई और सांसें थम गईं। वह 50 वर्षों से गुमटी नंबर पांच में निजी प्रैक्टिस कर रहे थे। उनकी गिनती शहर के प्रमुख बाल रोग विशेषज्ञ में होती थी। उनके पुत्र डाॅ. अनू महाजन डेंटल सर्जन हैं, जबकि उनकी पुत्र वधू डॉ. अर्पणा महाजन नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। उनके निधन पर आइएमए अध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा एवं सचिव डॉ. दिनेश सचान ने शोक व्यक्त किया है।
0 Comments
if you have any doubt,pl let me know