Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन

0


दिनांक : 08 मई, दिन : शनिवार


आज का राशिफल


मेष 


आज का दिन सफलता दिलवाने वाला होगा, लेकिन कोई परेशानी भी खड़ी कर सकता है। इसलिए कोई भी कार्य सोच समझ कर करें। सायंकाल अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्य क्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। रात्रि का समय परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। व्यवसाय के लिए परिवार के सदस्यों से सलाह ले सकते हैं।


वृष 


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। व्यवसाय के लिए कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि कोई जमीन खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए जरूरी दस्तावेज अवश्य चेक करें, नहीं तो आगे चलकर पछताना पड़ सकता है। आज प्रचुर मात्रा में धन हाथ लगने में कुछ विलंब हो सकता है, जिससे निराश हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यालय में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से समाप्त करने में कामयाब रहेंगे, जिससे शत्रु परास्त होंगे।


मिथुन 


आज का दिन सेहत में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, इस वजह से दिन अस्त-व्यस्त रहेगा। विद्यार्थी यदि नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो दिन अति उत्तम रहेगा। अपने कार्य व्यवसाय को लेकर गंभीर होंगे, लेकिन कुछ कमी के चलते मन थोड़ा परेशान रहेगा। कोई वस्तु खोई हुई थी, वह आज आपको मिल सकती है, जिससे प्रसन्नता होगी। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। रिश्तों में कुछ खट्टास चल रही थी, वह आज समाप्त होगी।


कर्क 


आज का दिन रंग बिरंगा रहेगा। अपने मित्र की मदद के लिए आगे आना पड़ेगा, जिससे आपको अपने दिन के रूटीन में कुछ बदलाव करने पड़ेंगे। आप कोई नया कार्य करेंगे, जिसमें कुछ रुकावट आ सकती है। कुछ समय बाद सभी कार्य बनते चले जाएंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े जातकों के कार्यक्रमों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, जिससे आप परेशान रहेंगे। संतान को कार्यक्षेत्र में उन्नति करते देख मन मे प्रसन्नता होगी। उसके भविष्य की चिंता भी कम होगी।


सिंह 


आज का दिन कुछ मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज किसी कार्य को करने का मन बनाएंगे, जिसमें भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। आज किसी कार्य को पूरा कर पाएंगे, तो उसमें आपको विजय अवश्य प्राप्त होगी। दैनिक व्यापारियों की कमाई में बढ़ोतरी के साथ ही खर्च के बहाने मिल जाएंगे। घर का सकारात्मक माहौल खराब मोड़ को अच्छा बनाने में कामयाब रहेगा। संपत्ति से संबंधित मामला चल रहा है, वह किसी अधिकारी की मदद से हल होगा, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी।


कन्या 


आज मस्ती में कार्य करने के मूड में रहेंगे। रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा। आपके अंदर छिपी प्रतिभा भी बाहर निकलेगी, जिसमें आप कामयाब भी होंगे। आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूत बना पाएंगे। अगर व्यवसाय के लिए कोई निर्णय लेना पड़ेगा, तो सोच समझ कर लें नहीं, तो वह भविष्य में परेशानी में डाल देगा। नौकरी में सहयोगी आपकी मदद करते नजर आएंगे, जिससे आपके शत्रु भी परास्त होंगे। परिवार में कुछ शत्रु बन सकते हैं, जिसके कारण माताजी से वाद-विवाद हो सकता है।


तुला 


आज का दिन काफी व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजना पर विचार विमर्श करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। पूर्व में किए गए कार्य के लिए आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ होता दिख रहा है। प्रेम जीवन में किसी बात पर समझौता करना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातक अपना काम समय से पहले करके शत्रुओं की नाक में दम करेंगे। अधिकारी भी प्रशंसा करते नजर आएंगे।


वृश्चिक 


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र भी बढ़ा हुआ रहेगा। समाज की भलाई के लिए कुछ कार्य करेंगे, जिससे लोगों की मदद करने पर मानसिक शांति महसूस करेंगे। मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। माता-पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा। उनके सहयोग से पारिवारिक बिजनेस में सफलता मिलेगी। ऑफिस में काम के लिए माहौल बिल्कुल ठीक नहीं लगेगा, लेकिन किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। धैर्य से काम लेना होगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।


धनु 


आज का दिन आपके माहौल को थोड़ा गंभीर रखेगा, जिससे आप का मन मुश्किल से लगेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों को अपनी योग्यता परखने का मौका मिलेगा। पिताजी से बहसबाजी हो सकती है, जिससे घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। व्यापार में काम कम, लेकिन धन लाभ अधिक हो सकता है। धन की आवक होगी और आप की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।


मकर 


आज का दिन निश्चित फल दायक रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उतना फल नहीं मिलेगा। मेहनत करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। व्यापार के लिए कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती हैं। संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो उसमें पिताजी की सलाह लेंगे। सायंकाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ देवदर्शन आदि के लिए जा सकते हैं।


कुंभ 


आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से निराश करने वाला रहेगा। धैर्य और संयम के साथ ऑफिस की समस्याओं का सफलतापूर्वक सामना करेंगे, जिसमें कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन उत्तम रहेगा। अपनी विवेक बुद्धि से व्यापार में नवीनता लाने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों को अधूरे लक्ष्यों को पूरा करने में गुरुजी के साथ की आवश्यकता होगी। कुछ कार्य लंबे समय से अधूरे पड़े हैं, उनको पूरा करने को तत्पर रहेंगे।


मीन 


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। व्यापार में किसी डील को फाइनल करते समय कोई टेंशन ना लें। अपने खर्चे को काबू कर पाने में कठिनाई महसूस करेंगे, लेकिन थोड़ी सख्ती दिखाने से संभव हो जाएगा। सायंकाल घर के सदस्यों को छोड़कर सभी अपनी समस्याओं को लेकर आपके सामने आएंगे। आपके द्वारा किए गए मार्गदर्शन से लाभान्वित होंगे, इससे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। रात्रि का समय माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं

 


दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं हैं।  


 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24 

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


शुभ वर्ष : 2022, 2026   

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top