Prarabdh Astro : आए जाने कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक : 04 मई 2021, दिन : मंगलवार       


   



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

  

आज का दिन कुछ व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज किसी बैंक व संस्था से ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो कदापि न लें क्योंकि उसे उतारना मुश्किल होगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। रात्रि का समय आप आमोद-प्रमोद में व्यतीत करेंगे। शासन के द्वारा भी सम्मानित किए जाने की संभावना है। किसी मित्र का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, तो वह आज आपको मिल सकता है। आपके कुछ नए अच्छे मित्र भी बनेंगे।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान सावधान रहें, क्योंकि चोट लगने का भय है। आज किसी कार्य में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, उसका भविष्य में भरपूर लाभ मिलेगा। सायंकाल किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता से भरपूर लाभ होगा। आप जो भी निर्णय लेंगे, उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज रुके हुए कार्य भी बनेंगे।



मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन फिजूलखर्ची भरा रहेगा, लेकिन इससे बचना होगा। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। अगर कोई रोग परेशान कर रहा है तो कष्ट में वृद्धि होगी। सामाजिक क्रियाकलापों में भी व्यवधान होगा। हालांकि किसी की मदद से कुछ अकस्मात लाभ होंगे। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय भजन कीर्तन में व्यतीत करेंगे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन व्यापार के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। व्यापार में कोई बाहरी डील फाइनल हो सकती है, जिसका लंबे समय से इंतजार था। ननिहाल पक्ष से प्रेम व स्नेह मिलने की संभावना है। अपने माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखें। बाहर के खान पीन से परहेज रखें। अपनी शान शौकत के लिए कुछ धन खर्च करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। आज परिश्रम का फल प्राप्त होगा। 


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। अगर नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट चल रहा है, उसमें आज निश्चित सुधार होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कुछ मनमुटाव हो सकता है, लेकिन मधुर वाणी का प्रयोग करना होगा अन्यथा रिश्तें में दरार पड़ सकती है। आज कुछ तनाव के कारण मन परेशान रहेगा, जिससे आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग व आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। आज आप अपने रूठे जीवनसाथी को मनाने का हर संभव प्रयास करेंगे, जिसके लिए कुछ खर्च भी करेंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज अंदर निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहस पूर्वक अपने कठिन कार्य को संपन्न करने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। आज मन से लोगों की भलाई के लिए आगे आएंगे, लेकिन लोग इसमे आपका स्वार्थ समझेंगे। व्यापार में भी धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे  आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यर्थ के विवाद मे पड़ने से बचना होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी। अगर कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम है।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन मंगलमय रहेगा। आज अधिकारों व आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखेंगे। किसी नए कार्य में निवेश के लिए दिन उत्तम है, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। आप दिल से लोगों की सेवा करने के लिए आगे आएंगे, जिसे लोग आपका स्वार्थ समझेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलता दिख रहा है। रुका हुआ धन भाई की मदद से मिल सकता है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन कुछ शांति लेकर आएगा। कुछ परेशानी भी उठानी पड़ेगी। व्यापार में किए गए प्रयास भी असफल होंगे, जिससे मन अशांत रहेगा। कोई वाद विवाद चल रहा है, उसमें सफलता के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। भाई व बहन के विवाह का प्रस्ताव पर आज सहमति दे सकते हैं। व्यापार में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए सायंकाल पिताजी के साथ सलाह मशविरा करेंगे।



धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। दान पुण्य व परोपकार की भावना से ओत-प्रोत हों। आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होता दिख रहा है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल आपको पेट व वायु रोग परेशान कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। बाहर के खाने-पीने से परहेज रखें। कुछ कार्य लंबे समय से रूके थे, उनको पूरा करने के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है।



मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कुछ बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे, जो आप को ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। मान सम्मान मिलेगा। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी नए कार्य में प्रवेश करना पड़े, तो अवश्य करें क्योंकि भविष्य में भरपूर लाभ होगा। सायंकाल माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। संतान को अच्छे कार्य करते देख आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में बुद्धि और विवेक से नई-नई खोज करने में कामयाब रहेंगे। आज कोई निर्णय लेंगे, तो भविष्य में लाभ मिलेगा। आज परिवारजनों से विश्वासघात होने की संभावना है। पुराने मित्र से मुलाकात या फोन पर बातचीत होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार के लिए कुछ अकस्मात यात्रा करनी पड़ सकती है। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। 



मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। कोई अधूरा कार्य लंबे समय से पड़ा था वह आज पूरा हो सकता है। पुत्र या पुत्री के विवाह से संबंधित कोई फैसला ले सकते हैं, जिससे परिवार में खुशी होगी। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। खुशमिजाज होने की वजह से मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। रात्रि का समय मित्रों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे। सामाजिक सम्मान भी मिल सकताता है, जिससे मनोबल बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में भी ख्याति बढ़ेगी।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं

  

दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।


जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 


शुभ दिनांक : 4, 8 , 13, 22, 26, 31

 

शुभ अंक : 4, 8 ,18 , 22, 45, 57


शुभ वर्ष : 2022, 2031, 2040, 2060    

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान 

 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।


नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top