Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 29 मई, दिन :  शनिवार


   



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आज  निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आज  लंबे समय से रुका हुआ काम बनने से मन में प्रसन्नता रहेगी। रात्रि का समय  आपका प्रियजनों के साथ आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा, जिसमें  कोई आवश्यक सूचना भी प्राप्त हो सकती है आज आपको  व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, तभी आपको सफलता मिलती दिख रही है। आज  जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपका संतोष व शांति का रहेगा। आज कोई भी कार्य करेंगे, उसमें आपको संतोष मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आज  भरपूर सफलता मिलती दिख रही है। संतान के भविष्य से संबंधित यदि  कोई चिंता सता रही थी, तो आज उसमें आपको राहत मिल सकती है। रात्रि के समय  आपको किसी अप्रिय व्यक्ति के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें।  सत्ता के गठजोड़ से भी लाभ दिख रहा है। आज नए अनुबंधों के द्वारा आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन  मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज  आपकी किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। रात्रि में आज आपको मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। सायंकाल का समय आज आप  माता पिता की सेवा व्यतीत करेंगे, जिससे  मानसिक शांति मिलेगी। आज आपको संतान के शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से मन में हर्ष रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन  उत्तम सफलता दायक रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों की आज प्रगति होगी। राज्य व मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। व्यापार के लिए यात्रा करनी पड़े, तो यह आपके लिए लाभदायक रहेगी, जिससे  आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है। सायंकाल के समय आज आप  जीवनसाथी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से भी आज  मान सम्मान मिलता दिख रहा है।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन  उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज आपके व्यापार में आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे, लेकिन आज आप को संतान के शिक्षा से संबंधित भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिससे आपको सायंकाल के समय कुछ थकान महसूस होगी व नेत्र विकार होने की भी संभावना है। नौकरी में आज  शत्रु आपकी तरक्की देखकर परेशान रहेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे और आपस में लड़कर ही ही नष्ट हो जाएंगे। आज  आपकी वाणी की सौम्यता मान सम्मान दिलवाएगी, इसलिए आपको ध्यान देना होगा कि आपको  क्रोध पर काबू कर रखना है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन  मिलाजुला रहेगा। रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में आज आपको अल्पकालीन सफलता प्राप्त होगी। यदि आपका संपत्ति संबंधित कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज  जीत मिल सकती है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी, जिससे आप  परिवार के सदस्यों के लिए पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आपको  व्यापार के लिए अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी, जिससे आप  व्यापार में कुछ नए आइडिया को आगे बढ़ाएंगे।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। आज आपको चारों ओर से शुभ सूचनाएं प्राप्त होगी, जिससे  उन्नति भी होगी। आज आपके व्यापार की कई दिनों से चली आ रही बड़े लेन-देन की समस्या भी हल होगी। आज आप पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। आज  घर परिवार के सदस्यों की खुशियां भी बढ़ेंगी। आप आज उनकी महत्वाकांक्षाओं को आसानी से पूरा करेंगे। आज आपको पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और  भविष्य के लिए अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता भी नहीं रहेगी।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपके  समर्थन में भी लोग उतरेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, लेकिन ध्यान दें, इसमें  कुछ शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं, इसलिए उनसे सतर्क रहें। यदि आपकी कोई शारीरिक समस्या चल रही है, तो आज  कष्ट में वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टर परामर्श अवश्य लें। सायंकाल का समय आज आप  परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन  मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको  परिवार की आवश्यकता की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करना होगा, लेकिन आपको  आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज आपको  व्यापार के लाभ से प्रसंता होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज कुछ तनाव मिल सकता है, इसलिए आपको  जीवन साथी की बात को सुनना व समझना होगा। यदि आपका संपत्ति से संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन  आर्थिक मामलों में सफलता लेकर आएगा। यदि आप आजीविका के क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं, तो आपको उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। सायंकाल के समय आज आपको किसी से वाद-विवाद में नहीं पड़ना होगा, नहीं तो वह विवाद कानूनी हो सकता है। सायंकाल के समय आज आपके यहां अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा और परिवार के सदस्य भी व्यस्त नजर आएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अधिकारियों की कृपा से प्रमोशन मिल सकता है। आज आपके पिताजी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा और उनको बाहर के खाने-पीने से परहेज रखना होगा।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। यदि ऐसा हो, तो आप तुरंत डॉक्टरी परामर्श लें, नहीं तो आप का रोग बढ़ सकता है। आज आपको कोई विपरीत समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन यदि आज किसी से कोई वाद विवाद होता है, तो  सतर्क रहना होगा। आज आपकी बुद्धि के द्वारा किए गए कार्य आपको हानि पहुंचा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप  परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर व्यापार में आ रही बाधाओं को दूर करने पर विचार कर सकते हैं।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन  मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपनी संतान के भविष्य की चिंता सता सकती हैं व उनके विवाह के लिए भी आज कुछ भागदौड़ करनी पड सकती है। आज आप धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा व अन्य कार्यों पर खर्चा भी कर सकते हैं। यदि आज आपको  बहनोई व साले से लेनदेन करना पड़े, तो सोच विचार कर करें क्योंकि यह आपके रिश्तों में दरार डाल सकती है। आज आपकी किसी प्रिय वस्तु के चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। दांपत्य जीवन में यदि लंबे समय से कोई अवरोध चल रहा था, तो वह आज समाप्त हो सकता है। सायंकाल के समय आज आप  जीवनसाथी के साथ कुछ अहम मुद्दों पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

आज जन्मे जातकों को शुभकामनाए


दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।
 
आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top