Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा सोमवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक : 17 मई 2021, दिन : सोमवार   


   



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

  

आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। भाइयों के सहयोग से पारिवारिक बिजनेस में लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। सायंकाल किसी परिचित के मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र हो या नौकरी व अन्य क्षेत्रों में कुछ ना कुछ लाभ अवश्य मिलेगा। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े छात्रों को उत्तम सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। लंबे समय से रूके हुए अधूरे कार्यों को पूरा करने की भरपूर कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, नहीं तो कार्य पूरा होना मुश्किल होगा। व्यापार मे नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिनका भविष्य में एकदम से लाभ मिलेगा। ऑफिस में अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। सायंकाल परिवार में कोई हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, इसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विवाह योग्य जातकों के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।



मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन घर का वातावरण आनंदमय रखेगा, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। लव मैरिज के इच्छुक जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं है। यदि आप आज अपने जीवनसाथी को परिवार के सदस्यों से मिलवाना चाहते हैं, तो बिल्कुल ना मिलवाएं। कोई कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो उसे उतारना मुश्किल होगा। मित्रों व रिश्तेदारों से मधुर संबंध रहेंगे। अपने साथ परिवार के सदस्यों की सेहत का भी ध्यान रखना होगा। व्यापार में बढ़ोतरी के लिए नई योजना भी दिमाग में आएगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े छात्रों को आज सफलता प्राप्त होगी।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


 आज का दिन कार्य व व्यवसाय में नई तरक्की लेकर आएगा, जिससे प्रसन्नता रहेगी। आज आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसमें भरपूर सफलता मिलेगी, इसलिए वही कार्य करें, जो आपको पसंद है। अपने ऑफिस में संघर्ष में मनमुटाव की आशंका बनती दिख रही है, इसलिए सावधान रहें और काम पर फोकस रखें, नहीं तो अधिकारी आपका प्रमोशन रुकवा सकते हैं। अपने घर पर जरूरी काम निपटाने के लिए परिवार के सदस्यों से विचार विमर्श कर सकते हैं। सायंकाल अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप सांसारिक विषयों में कम रुचि रखकर आध्यात्म की ओर मुड़ेंगे। कार्यक्षेत्र अथवा अन्य साधनों से अचानक धन लाभ होगा, जिससे धन कोष में वृद्धि होगी। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति पर खतरा मंडरा सकता है। आपकी रचनात्मकता भी प्रभावित होगी। पारिवारिक वातावरण मधुरम रहेगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल अपने भाइयों से कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


 आज का दिन कष्टदायक रहेगा। पूर्व में अपने व्यवसाय में जो लापरवाही की हैं, आज वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और अपनी वाणी में मधुरता लानी होगी, नहीं तो आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। व्यापार में बार-बार प्रयास करने के बाद भी कार्य न बनने के कारण आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। अधिक खर्चा होने से पैसों की भी कमी हो सकती है, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति मे काफी बदलाव आएगा। संतान के विवाह से संबंधित आज कोई अहम निर्णय आप ले सकते हैं।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपने घर के रुके हुए कार्य को पूरा करने का मन बना सकते हैं। परिवार में कोई विवाद चल रहा था, तो वह पिताजी के सहयोग से समाप्त होगा, जिससे परिवार के सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। सायंकाल अपने माता पिता को धार्मिक स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। अगर कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें आज परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने किसी मित्र की सहायता के लिए आगे आएंगे।



वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपको अपने व्यवहार में मधुरता लानी होगी, तभी सफलता मिलती दिख रही है, नहीं तो परिवार के सदस्य नाराजगी जता सकते हैं। आज आपको पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। व्यापार में दुविधा के चलते किसी फैसले को लेने में नाकामयाब रहेंगे, जिससे लाभ का अवसर हाथ से निकल जाएगा। आपका आज किसी अपने से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखना होगा। संतान की नौकरी के लिए कुछ यात्रा भी कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में ख्याति चारों ओर फैलेगी।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा। बिजनेस में यदि थोड़ा जोखिम उठाना पड़े, तो अवश्य उठाएं क्योंकि भविष्य में भरपूर लाभ देगा और आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। अगर पारिवारिक संपत्ति संबंधित कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो आज दोपहर बाद उसमें जीत मिल सकती है। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी नए अवसर की तलाश कर रहे हैं, तो उन्हें उन्हें कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी व व्यापार में नवीनता ला सकें, तो भविष्य में बहुत काम आएगी। सायंकाल यदि आसपड़ोस में किसी से कोई भी विवाद होता है, तो आपको उसे बढ़ने नहीं देना है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अगर साझेदारी में कोई व्यापार किया है, तो वह आज उत्तम लाभ दे सकता है। दैनिक व्यापार में कई प्रकार के काम हाथ में आने से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है, लेकिन परेशान ना हों। धैर्य रखकर काम करें, सफलता मिलेगी। परिवार में लिए गए निर्णय से आपको सुख और शांति का अनुभव होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करने के लिए आत्मविश्वास की आवश्यकता होगी। अपने रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का सुनहरा अवसर मिलेगा, जिससे भरपूर लाभ लेना होगा। संतान से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज सुबह से ही नकारात्मक विचार मन पर हावी रहेंगे। इसकी वजह से आपके कुछ काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं। नौकरी में आपको उच्च अधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य करना होगा, नहीं तो भविष्य में मिलने वाले लाभों से वंचित रह सकते हैं। आपको जल्दबाजी में कोई कार्य नहीं करना है और ना ही कोई निर्णय लेना है, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है, इसलिए सभी कार्य सोच समझ कर करें। स्वास्थ्य के संबंध में कुछ ना कुछ शिकायत अवश्य रहेगी, इसलिए सेहत का ध्यान रखें और बाहर का खाने-पीने से परहेज रखें।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को अपने कार्य मे एकाग्रता को बनाए रखना होगा, तभी परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है। रोजगार की दिशा में कार्य कर रहे लोगों को रोजगार के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। आपका सहयोग आपके साथी को सफलता प्राप्त करने में मददगार साबित होगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों को धैर्य व मधुर व्यवहार से ठीक करने में सफल रहेंगे। सायंकाल आप धर्म कर्म के कार्य में व्यतीत करेंगे, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मकसद होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44


शुभ वर्ष : 2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता


शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top