Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा गुरूवार का दिन

0

आज का राशिफल 29 अप्रैल 2021, गुरूवार                 


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

  

आज का दिन महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए होगा। आज किसी कार्य को पूरा करने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें सफलता की प्राप्ति होगी। यदि  लंबे समय से कोई कार्य रुका हुआ था, तो वह सायंकाल के समय पूरा हो सकता है, जिससे आपके मन में प्रसन्नता होगी। आज नौकरी में  किसी अधिकारी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। अपने परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। आपको संभल कर काम करने की जरूरत होगी। यदि आज कोई डील फाइनल होती है, तो कई बार सोचने की जरूरत है, नहीं तो भविष्य में वह डील नुकसान पहुंचा सकती हैं। रात्रि का समय अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती व सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे। यदि बहन की शादी में कोई बाधा आ रही थी, तो वह समाप्त होगी।



मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन कुछ खास होने वाला है क्योंकि आज अपने व्यापार में कुछ नया करने की सोचेंगे और उसका लाभ भी अवश्य होगा। संतान पक्ष का पूर्ण सुख व सहयोग आज आपको प्राप्त होगा। यदि कोई लोन चल रहा था, तो उसे चुकाने के मामले में आज थोड़ी सफलता प्राप्त होगी। आप काम धंधे को लेकर भी मन में कुछ नई-नई प्लानिंग करेंगे। आज कुछ नया सीखने का भी अवसर प्राप्त होगा, लेकिन व्यर्थ के व्यय से बचना होगा। विपरीत लिंग के मित्र से आज कटुता हो सकती है, इसलिए बोलने से पहले सोच विचार कर बोलें।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्य बनते चले जाएंगे। आज उन्हीं कार्य को करने की सोचें, जो अधिक प्रिय हों, सायं काल से लेकर रात्रि तक का समय आध्यात्मिक व धार्मिक कार्य में व्यतीत करेंगे और आपके मन को सुकून प्राप्त होगा। आज भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और किसी काम के बन जाने से मन में हर्ष होगा। सहकर्मियों के साथ भी आपकी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आज धर्म-कर्म के कार्यों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन व्यापार में नए-नए अवसर लेकर आयेगा, जिनका आपको भविष्य में लाभ होगा और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना पाएंगे, इससे भविष्य की चिंता कम होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज पुरुषार्थ एवं आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। शाम के समय किसी सामाजिक कार्यक्रम में आज भाग ले सकते हैं और उसमें आपको मान सम्मान भी प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में मित्रों के सहयोग से अनुकूलता प्राप्त होगी। आज अपनी बुद्धि और विवेक से जो निर्णय लेंगे, उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन सामान्य रहेगा। आज परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। आज कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है, लेकिन बेहतर यही होगा कि आप कोई भी कदम उठाने से पहले सावधानी बरतें। आज बिना कारण आप के कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन वह  कुछ नहीं बिगाड़ पायेंगे। आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी और आप कुछ पैसे बचाने में भी सफल रहेंगे। वाहन सुख आपको प्राप्त होगा। आपके जीवनसाथी को कोई रोग परेशान कर सकता है।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। यदि आज किसी प्रकार का लोन लेने का मन बना रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल सकता है। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में भी विजय प्राप्त होगी और आपके कार्य भी समय से पूरे होंगे। शाम से लेकर रात  तक का समय आप किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत करेंगे और आपका मन भी आज प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी और उनके अधिकारी भी उनसे खुश नजर आएंगे, लेकिन सायंकाल के समय किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो यह वाद विवाद कानूनी हो सकता है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन कुछ अलग प्रकार से लाभ देने वाला हो सकता है। आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आपने धन उधार दिया हुआ था, तो वह आज वापस मिल सकता है और व्यापार में भी आपको अधिक मुनाफा होगा। बिजनेस के लिए आज कुछ यात्राएं भी करनी पड़ेगी, जो सफलता देंगी। आज आपकी अकस्मात किसी महान अधिकारी या किसी नेता से भेंट हो सकती है। आज आप जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। संतान की विवाह में आ रही बाधा समाप्त होगी।



धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन उन्नति भरा रहेगा। आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी और काम में आने वाली बाधाएं आज दूर होंगी। आज आपको अपने भाई बहनों की तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा। शाम के वक्त वक्त किसी विचार गोष्ठी या चर्चा में भाग ले सकते हैं। आज अपने नए व्यापार के लिए नई नई योजनाएं बनाएंगे और उसमे आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आज आपको अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।



मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे आपका तेज चारों ओर फैलेगा और आपके शत्रुओं का नाश होगा। व्यापार में किसी भी तरह के लेनदेन से आज सावधानी रखें, नहीं तो आज आपका धन कहीं फस सकता है। आज अपने रूठे जीवनसाथी को मनाने की भरपूर कोशिश करेंगे। संतान के भविष्य की चिंता आज आपको सता सकती है। नौकरी की दिशा में कार्यरत लोगों को आज नए अवसर प्राप्त होंगे।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज पुराने व रुके कार्यों के पूरे होने की भरपूर संभावना है, लेकिन अपने आलस को दूर भगाना होगा, तभी यह संभव है । सायंकाल के समय आपको किसी धार्मिक समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है। मन में अच्छी भावना जागृत होगी। परिवार में आज कुछ अवरोध उत्पन्न हो सकता हैं, जो आपको तनाव दे सकता हैं।



मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन उत्तम सफलता दायक रहेगा। संतान पक्ष से आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। धन लाभ भी अधिक होगा, लेकिन स्वास्थ्य में कोई रोग आपको परेशान कर सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि संभल कर रहें और खान-पान पर ध्यान दें। विद्यार्थी गुरुओं की सेवा करके गुप्त विद्या ग्रहण करेंगे। धार्मिक कार्य में भी आज आपकी रुचि बढ़ती हुई दिखेगी। यदि आप कोई नया व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो उसमें भी आपको भरपूर सफलता मिलेगी।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।


आप अत्यधिक भावुक होते हैं। स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 


शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  


शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top