Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

0

 


आज का राशिफल

दिनांक : 20 अप्रैल 2021, मंगलवार


मेष 


आज का दिन कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में शत्रु प्रबल रहेंगे, उनकी वजह से कुछ व्यवधान आ सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल रहेगा। कहीं पर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो दिन उत्तम नहीं है। व्यापार में विस्तार के लिए आज परिवार के साथ विचार विमर्श अवश्य करें। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की विशेषता आज आपको यश देगी। सायंकाल आप अपने मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज आप अपनी संतान के लिए कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं।


वृष 


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। अच्छा जनसमर्थन प्राप्त होगा, जिससे मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय उत्तम है। माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और बाहर के खाने-पीने से परहेज रखना होगा। आज सभी काम जल्दी खत्म करके सायंकाल परिवार के साथ बिताएंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। पिताजी का पूर्ण सहयोग मिलेगा और परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार होगी। अपने व्यवसाय में आप धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाएंगे।


मिथुन


आज का दिन निराशाजनक रह सकता है। जो लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको रोजगार मिलने की संभावना कम है। बिजनेस की समस्याओं को खत्म करने के लिए पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। उनके मार्गदर्शन से बिजनेस को चरम तक पहुंचाएंगे। स्थाई संपत्ति से आज लाभ मिलता दिख रहा है। भाई बहनों के साथ जरूरी चीजों पर चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में सभी लोग मदद के लिए आगे आएंगे। लंबे समय से किसी वस्तु की प्राप्ति की कामना है, उसकी प्राप्ति से मन खुश होगा।


कर्क 


आज का दिन आपके व्यापार में उन्नति भरा रहेगा। आज आपके व्यापार में नई-नई डील फाइनल हो सकती हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान के विवाह में आ रही अड़चनें आज किसी व्यक्ति की मदद से समाप्त होगी, जिसमें परिवार के सभी सदस्य खुशी मनाते नजर आएंगे। सामाजिक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी और वह हर कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। आज आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ा हुआ दिखेगा।


सिंह 


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। हर कदम पर सफलता मिलेगी। ऑफिस में समय से पहले काम पूरा करके आप अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे, जिससे विरोधियों का षड्यंत्र असफल रहेगा। सायंकाल परिवार के साथ व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ जरूरी मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे। रिश्तेदारों के साथ यदि कोई कटुता चली आ रही थी, वह आज समाप्त होगी। आज सांसारिक सुख के साधनों पर खर्चा कर सकते हैं। अपनी आय और व्यय में संतुलन बना कर चलना होगा। 


कन्या 


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। विदेश से व्यापार कर रहे जातकों को शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। भाई-बहन के विवाह का प्रस्ताव आज प्रबल रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने से सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। छोटे बच्चे मौज मस्ती करते दिखेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंदी के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव होगा। वृद्धजनों की सेवा में पुण्य कार्यों पर धन व्यय होगा, लेकिन मन में खर्च की भावना रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है, लेकिन अपनी पढ़ाई में एकाग्रता के साथ जुटे रहेगे।


तुला 


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। संवेदनशील मुद्दों पर परिवार के साथ विचार विमर्श करेंगे और प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत के बाद आय कम और व्यय अधिक होगा। आज धन के अपव्यय से बचना होगा। आय और व्यय दोनों में संतुलन रखना होगा। व्यस्तता के चलते गृहस्थ जीवन पर ध्यान न देने के कारण जीवन साथी आज नाराजगी जता सकते हैं, लेकिन उनकी बात समझनी होगी।


वृश्चिक 


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को गुरुजनों और सहयोगियों का साथ मिलेगा। भविष्य की बातों पर चर्चा करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी दूसरी जगह से प्रस्ताव मिल सकता है। कार्य पूर्ति के लिए आप अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब रहेेंग। सरकारी नीतियों का भरपूर लाभ मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण व्यवस्था आपके पक्ष में आज फाइनल हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन उसमें आपके जीवनसाथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे।


धनु 


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। बिजनेस के लिए आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो सोच विचार कर लें, नहीं तो भविष्य में हानि हो सकती है। आज भाई की मदद की आवश्यकता होगी। पिताजी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है, लेकिन उनकी बात मानकर आगे बढ़ेंगे, जिससे भविष्य में लाभ होगा। संतान को अच्छे कार्य करते देख मन में हर्ष होगा। व्यवसाय के लिए कुछ नए-नए उपकरणों की खरीदारी भी कर सकते हैं। सायंकाल जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं।


मकर 


रोजगार से जुड़े जातकों को समस्याओं का समाधान मिलेगा। किसी बड़े अधिकारी की मदद से जमीन से संबंधित मामला निपट सकता है। व्यस्तता के बीच दांपत्य जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। ससुराल पक्ष से संबंध धीरे-धीरे अच्छे होने लगेंगे, लेकिन लेनदेन से बचें। धार्मिक स्थानों की यात्रा के प्रसंग प्रबल हो सकते हैं। यदि साझेदारी में कोई कार्य करने की सोच रहे हैं, तो उसमें अवरोध उत्पन्न हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग जीवनसाथी को अपने परिवार वालों से मिलवा सकते हैं।


कुंभ


आज दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। नौकरी से जुड़े जातकों पर काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन मेहनत से कार्य करके महारत हासिल करनी होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी। आज कार्य की योजना पहले से ही बना लेंगे, लेकिन फिर भी कुछ अकस्मात फेरबदल करना पड़ेगा। भाई बहनों से मतभेद हो सकता है। कहीं निवेश की योजना बना रहे हैं, तो किसी परिचित की मदद मिल सकती है। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा।


मीन 


आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को भविष्य के लिए नई संभावनाओं की प्राप्ति होगी। यदि कोई रोग परेशान कर रहा है, तो उसमें आज सुधार होगा। संतान के विवाह में आ रही समस्या आज समाप्त होगी। सामाजिक ख्याति का विस्तार होगा। पारिवारिक वातावरण में आज कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन महत्वपूर्ण विषयों में सभी एकजुट हो जाएंगे। व्यवसाय में अधिक धन लगाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। सायंकाल माता-पिता को किसी देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। मित्रों की मदद से आज आय के नए स्रोत सामने आएंगे, जिससे मन में प्रसन्न रहेगा।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं 


दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से परेशान होना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है। इस तरह मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

 

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।



 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  


  

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top