Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा आज आपका का दिन (05 अप्रैल 2021, दिन सोमवार)

0


आज का राशिफल


दिनांक : 05 अप्रैल 2021 दिन : सोमवार


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

  

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ व्यवधान के योग हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आज किसी को धन उधार दिया तो उसके वापस मिलने की संभावना कम होगी। विद्यार्थियों के लिए प्रतिरोगिता परीक्षा देते हुए असुविधा हो सकती है। अगर आपा साझेदारी में व्यापार करने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए उत्तम रहेगा। आज धन के लेनदेन में सावधानी बरतें और शाम को वाहन सावधानी से चलाएं।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


नौकरी करते हैं तो आज अधिकारियों से अच्छे संबंध रखने होंगे। अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखने से सफलता मिलने के योग हैं। आज पारिवारिरक संपत्ति में बढ़ोत्तरी होगी और विरोधी भी परास्त होंगे। आज परिवार का खर्च अचानक से बढ़ने से मानसिक तनाव हो सकता है। इसलिए अपनी जेब का ध्यान रखते हुए खर्च करें। वरना भविष्य में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। राजनीतिक सहयोग से अटके हुए सरकारी कार्य पूरे होंगे।



मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। छोटे बच्चे खुश नजर आएंगे। आज धन के मामले में ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। मौसम में बदलाव के कारण सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो शारीरिक कष्ट हो सकता है। व्यापार के लिए यात्र सफल रहेगी। आपकी कोई नई डील फाइनल हो सकती है। शाम को आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में गुजारेंगे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का प्रेम विवाह करने वाले जातकों के लिए अच्छा रहेगा। शुरूआत में कुछ विरोध होगा, लेकिन अंत में सभी आपसे सहमत हो जाएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबू होने से व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों की परीक्षा के सार्थक परिणाम मिलेंगे। माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। डॉक्टर से नियमित चेक कराते रहें। सामझेदारी में व्यापार की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा।



सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन गुरुजनों की मदद से विद्यार्थियों के भविष्य की रणनीति बनाने के लिए सहायक होगा। रोजगार करी दिशा में किए गए प्रयासों में आज सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आपके प्रोजेक्ट समय से पहले पूरा होने से आपके प्रभाव एवं प्रताप दोनों में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ की गई यात्रा सुखद एवं लाभदायी होगी। जीवनसाथ आज कोई उपहार ला सकता है। जरूरी कार्य को पूरा करने के लिए दूसरों का सहयोग लेने में सफल रहेंगे। शाम को अपने माता-पिता को छोटी दूरी की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।



कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन खर्चीला और भागदौड़ भरा रहेगा। आज अपने परिवार की आश्यकता के लिए कुछ धन भी व्यय कर सकते हैं। बाहर के खानपान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो पेट दर्द की समस्या हो सकती है। जीवनसाथी आपकी रचनात्मक क्रियाओं से प्रभावित होंगे। जरूरी कार्यों में आपकी सलाह भी लेंगे। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक क्रियाकलापों में शिरकत करेंगे, जिसमें धन भी व्यय होगा। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। संतान के भविष्य की चिंता आज समाप्त हो जाएगी।




तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास में सफलता मिलेगी। अच्छा जनसमर्थन मिलेगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा, जिससे भविष्य में अापको अच्छा लाभ भी मिलेगा। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखना होगा, अन्यथा धन की कमी हो सकती है। इस वजह से भविष्य में आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। परिवार में चल रही कलाह, आज फिर से सिर उठा सकती है। इस वजह से परेशानी हो सकती है।



वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन विदेश से व्यापार करने वालों के लिए उत्तम है। कार्य क्षेत्र में आपके नेतृत्व में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच आपक छवि में सुधारेगी। जीवन सुखमय होगा, लेकिन फिजूलखर्जी पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी की भावना का सम्मान रखें, तभी वह आपके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेंगे। अगर कोई निवेश की सोच रहे हैं तो विशेषज्ञ की सलाह पर ही करें, तभी सफलता मिलेगी।



धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। छात्रों के लिए विदेश में शिक्षण का अच्छा समय है, लेकिन नौकरी से जुड़े छात्रों को अपने कार्य में एकाग्रता रखना होगा। अपनी वाणी से अधिकारियों को प्रसन्न करना होगा। किसी संपत्ति से जुड़ा विवाद किसी बड़े अधिकारी की मदद से समाप्त होगा। व्यापार में धन आगमन में परेशानी हो सकती है। मातृ पक्ष से धन लाभ हाेने की संभावना है। शाम के समय आप अपनी माता जी के लिए कोई उपहार ला सकते हैं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज इच्छाशक्ति और संकल्प की वजह से व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। मित्रों के सहयोग से आपकी योजना को बल मिलेगा। कार्य क्षेत्र में शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह हर संभव आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप अपने काम पर ही ध्यान दें, इधर-उधर की बातें पर न पड़े और सतर्क रहें। परिवार में व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय निकालने में कामयाब होंगे। शाम को अपने मित्रों के साथ मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।



कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। नए-नए अवसर मिलेंगे, जिससे आपका व्यापार चरम तक पहुंचेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रोजगार की दिशा में प्रयास करने पर सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन आनंदमय रहेगा। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जातकों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संताना के स्वास्थ्य में नरमी आ सकती है, इसलिए बाहर के खानपान पर ध्यान रखें।



मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन उत्तम फलदायक है। अगर कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं। इस प्रकरण में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों की उच्चा शिक्षा में आने वाले अड़चने में दूर होंगी। उनकी सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, नहीं तो हानि हो सकती है। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, अगर किसी प्रकार का निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन उत्तम है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है। उसमें जीवन साथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे।


जिनका आज जन्मदिन है, उनको शुभकामनाएं

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top