Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा आपका दिन

0

 

मेष 

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। आज आपके राज्य मान पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के भरपूर योग बन रहे हैं, जिससे आपको सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। आपको अकस्मात कहीं से धन प्राप्ति के संकेत भी मिल रहे हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे। सायंकाल का समय आप धर्म कर्म के कार्य में व्यतीत रहेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग होगा, जिससे आपके मन को खुशी मिलेगी।

वृष 

आज का दिन आपको किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।  व्यापार कर रहे लोग अपने व्यवसाय में नए-नए आईडिया अपनाएंगे ताकि अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बना सकें। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण का अवसर प्राप्त होगा

मिथुन 

आज का दिन विवादों से भरा रहेगा।आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आज आपका अपने भाइयों से भी विवाद हो सकता है।आप अपनी कार्यकुशलता के बल पर समस्याओं का समाधान निकाल पाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। यदि संपत्ति संबंधित कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा।

कर्क

आज भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।  किसी विशिष्ट व्यक्ति के सहयोग से आपको कोई मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, जिसे प्राप्त करने की आप की प्रबल इच्छा थी। व्यापार में नई योजनाओं को लाने का सोच रहे थे, तो आज वह शुरू हो सकती हैं। रोजगार के क्षेत्र में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, आज उनको रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। संतान को आज मेहनत के दम पर सम्मान प्राप्त होगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

सिंह 

आज का दिन आपको अपने सभी मामलों में विशेष रूप से सावधान रहना होगा। किसी को भी अपना रहस्य नहीं बताएं, नहीं तो आपको दुख मिल सकता है। कारोबार में भी आज आपको अधिक लाभ होने के भरपूर योग बन रहे हैं। भाग्य में वृद्धि का भी आज दिन है। आज आप अपने लिए भी कुछ समय निकालेंगे, जिससे जीवन साथी को अच्छा लगेगा और आपका प्रेम जीवन सुदृढ़ होगा।

कन्या 

आप काफी असमंजस से भरे हुए हैं, सभी प्रकार की मायूसी आज समाप्त होंगी, जिस वजह से आपके सभी कार्य अभी तक नहीं बन रहे थे, वे रुकावटें हट जाएंगी। पारिवारिक बिजनेस में पिताजी की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। संतान के भविष्य की आज आपको थोड़ी चिंता हो सकती है।

तुला 

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज आपको कुछ ऐसे कार्य में हाथ डालना है, जो काफी महत्वपूर्ण होंगे संभव है इन कार्यों में सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी और आपको मेहनत का फल मिलेगा, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना पाएंगे। भविष्य की चिंता समाप्त होगी।यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

वृश्चिक 

आज का दिन आपका कुछ परेशानी जनक रहेगा। आपको लगेगा कि काफी चीजें बिखरी हुई हैं। कई प्रकार के विवाद और झंझट भी आपके सामने आकर खड़े हो सकते हैं, लेकिन शाम तक आप अपने कुछ कार्य को कौशल लगाकर अपनी मुसीबतों को कम कर पाएंगे और शाम का वक्त आप धार्मिक व सामाजिक कार्य मे व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। विद्यार्थी यदि कहीं एडमिशन लेने की सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलती दिख रही है।

धनु

आज का दिन आपको अपनी माताजी का खास ख्याल रखना होगा क्योंकि रात्रि के समय माता जी को किसी प्रकार का कष्ट हो सकता है और उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं और आपकी आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार होगा। संतान से संबंधित कोई निर्णय आज आपको थोड़ा चिंतित कर सकता है।

मकर

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा।  किसी बड़े लाभ के चक्कर में आज आप दिनभर भागदौड़ में रहेंगे और आपको उसमें सफलता प्राप्त होगी। आपके सभी कार्य आज एक-एक करके बनते नजर आ रहे हैं, जिससे आपके परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे। जीवनसाथी से आपको भरपूर स्नेह मिलेगा। व्यस्तता के बीच आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय अवश्य निकाल लेंगे।

कुंभ

आपके कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपके लाभ प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। आज का दिन आप काफी व्यस्तता के साथ व्यतीत करेंगे। एक के बाद एक काम निकल कर सभी कार्य सामने आएंगे। आपके विरोधी भी इस वक्त आपके पीछे पड़ सकते हैं और आपको अपने मार्ग से विचलित कर सकते हैं लेकिन आपको अपनी चतुर बुद्धि से सभी शत्रुओं का अंत करना होगा, तभी आप जीवन की उपलब्धियों तक पहुंच पाएंगे।

मीन 

आज आपकी संतान के विवाह से संबंधित कोई प्रस्ताव आ सकता है, जिसके लिए आपको पंडित या पुरोहित से गंभीरतापूर्वक विचार करना होगा। इस वक्त आप का काम बनता दिख रहा है। आज का दिन आपके व्यापार व व्यवसाय में उत्तम लाभ का है। कोई भी मौका आज आपको अपने हाथ से जाने नहीं देना होगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। संतान की आज धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिसे देखकर आपकी यश व कीर्ति भी बढ़ेगी


दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।


जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2022, 2031, 2040, 2060    

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।


नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top