Kshatriy Maha Sabha Adhiveshan in Lucknow : क्षत्रिया एकता जरूरी, देश एवं समजा हित में तत्पर रहने का आह्वान

0

  • राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के तीसरे राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन लखनऊ के डीडीएस लॉन में
  • क्षत्रिय महासभा के अधिवेशन में दस राज्यों के पदाधिकारी हुए शामिल, सभी का रहा सहयोग
  • भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, नीरज सिंह व शेर सिंह राणा का किया जोरदार स्वागत



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ


श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा का तीसरा राष्ट्रीय अधिवेशन लखनऊ के पारा क्षेत्र स्थित डीडीएस लॉन में संपन्न हुआ, इसमें देश के क्षत्रियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महासभा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने क्षत्रियों को एकता में रहने एवं देश हित व समाजसेवा में सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। मौजूदा समय में महासभा दस राज्यों में फ़ैल चुकी है। हर राज्य से भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस दौरान समाज का मान बढ़ाने वालों काे सम्मानित किया गया।



हासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह, एसआर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान, अतिविशिष्ट अतिथि नीरज सिंह, गाजीपुर के जमानिया से विधायक सुनीता सिंह, अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी लखनऊ बृजेश सिंह, यूपी बार काउन्सिल के अटल सदस्य प्रशांत सिंह, श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के उत्तर प्रदेश संरक्षक हरिशंकर सिंह, अवध बार हाईकोर्ट लखनऊ के अध्यक्ष एचएस परिहार, राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह राणा, स्वदेशी हिन्द पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मतेंद्र सिंह गहलोत, पूर्व एसपी/राष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंह भदौरिया, राष्ट्रीय प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रसाद सिंह, सेवानिवृत्त जज एवं प्रदेश संरक्षक गिरीश कुमार सिंह, पूर्व डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर सतेंद्र सिंह, प्रदेश संरक्षक यूपी विनोद कुमार सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश सिंह परिहार, राष्ट्रीय मंत्री संतोष सिंह राठौर (पटना), वाराणसी मंडल के महासचिव रेनू सिंह राजपूत (सोना), राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता प्रबल प्रताप सिंह चौहान, महिला प्रदेश अध्यक्ष शशि सिंह, राष्ट्रीय प्रभारी शोभा सिंह चौहान, युवा माेर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष लता सिंह चौहान, युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव हरीओम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश तोमर, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह, जिलाध्यक्ष लखनऊ योगेंदर सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री योगेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री शेषनाग सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। अमर सिंह रघुवंशी के गानों ने समा बांधी। संचालन डॉ. सीमा सिंह ने किया।


आयोजन में इनका रहा सहयोग



आयोजन में लखनऊ के सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष आदेश कुमार सिंह, बार एसोसिएशन लखनऊ के उपाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह व दिलीप सिंह, सेंट्रल बार एसोसिएशन लखनऊ के उपाध्यक्ष अशोक सिंह तोमर, अधिवक्ता विक्रम सिंह चौहान, अधिवक्ता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह अधिवक्ता मौजूद रहे। महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने दयाशंकर सिंह, पवन सिंह चौहान एवं शैलेंद्र सिंह को श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा का संरक्षक बनाने की घोषणा की।


गर्म जोशी से शेर सिंह राणा का स्वागत


आयोजन में शेर सिंह राणा भी शामिल हुए। मंच पर महासभा के सभी पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने उनका माल्यापर्ण कर स्वागत किया। शेर सिंह ने आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की। युवाओं को राष्ट्रहित के लिए प्रेरित किया। साथ ही समाज को शिक्षा एवं सुसंगति करने पर जोर दिया।


लोकप्रिय युवा नेता नीरज सिंह ने की शिरकत


लखनऊ के पारा क्षेत्र में स्थित डीडीएस लॉन में आयोजित महासभा के तीसरे अधिवेशन में भाजपा के युवा नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथा सिंह के पुत्र नीरज सिंह ने भी शिरकत की। महासभा में उनका भव्य स्वागत किया गया। युवाओं में खासा लोकप्रियय नीरज सिंह के आगमन से युवा उत्साहित हो गए। नीरज सिंह ने युवाओं के अभिवादन स्वीकार किए। कर्मयोगी के रूप में राष्ट्र निर्माण में सहायक होने का सुझाव दिया।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top