Kanpur: Couple commits suicide in Kanjati village of Chaubepur : बारात से एक दिन पहले प्रेमी युगल ने उठाया ऐसा कदम

0

  • चौबेपुर के कंजती में पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव
  • 30 मार्च को आनी थी बारात, दोनों ने मौत को लगाया गले



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर


चौबेपुर थाना के कंजती गांव में होली की खुशियां मातम में बदल गईं। जब सुबह-सुबह प्रेमी युगल के शव गांव के किनारे नीम के पेड़ पर लटकते हुए मिले। ग्रामीणों के मुताबिक युवती की शादी तय थी, उसकी मंगलवार को बारात आनी थीं। इस हृदय विदारक घटना से गांव में खलबली मच गई है।



कंजती गांव के धनपत का बेटा शिववीर कन्नौज में बीएससी प्रथम वर्ष में अध्ययनरत था। उसके पड़ोसी की पुत्री कक्षा 8 तक पढ़ाई की थी। दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध थे। रविवार रात होलिका दहन के दौरान दोनों अपने-अपने घर से चोरी-छिपे निकल गए। घरवालों ने दोनों को काफी ढूंढा लेकिन मिले नहीं।


सोमवार सुबह आठ बजे गांव के ही आशु कटियार खेतों में चारा लेने गए तो नीम के पेड़ पर दोनों के शव लटकते दिखे। तत्काल ग्रामीणों को अवगत कराया। वहां भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। छानबीन कर साक्ष्य जुटाने के बाद शवों को उतारा गया।


किशोरी के पिता के मुताबिक बेटी की शादी तय था। उसकी बारात 30 मार्च को आने थी। घर पर तैयारियां चल रही थीं। 20 मार्च को ही तिलक चढ़ाया गया था। पता नहीं था कि बेटी प्रेमी के साथ मिलकर ऐसा कदम उठाएगी।


वहीं, युवक के पिता धनपत ने बताया कि प्रेम प्रसंग बारे में कुछ नहीं पता था। रात को होली जलने तक शिववीर साथ ही था। देर रात उसकी मां ने कमरे में न होने पर जानकारी दी तो खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। सुबह पेड़ पर शव लटकने की जानकारी मिली।


प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। प्रेमी युगल के शव एक ही पेड़ पर एक ही रस्सी से लटके मिले हैं। घटनास्थल पर मृतकों के कपड़ों से दोनों के मोबाइल एवं आधार कार्ड मिले हैं। इसकी पड़ताल कर रहे हैं।


  • कृष्ण मोहन राय, थानाध्यक्ष, चौबेपुर। 

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top