Prarabdh Astro : आएं जाने कैस रहेगा आज का दिन

0

मेष


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थियों को परेशानी देखनी पड़ सकती है। कार्य क्षेत्र में कुछ व्यवधान के योग हैं, इसलिए सावधान रहे और अपने कार्य पर फोकस रखें। वाहनों के प्रयोग में आज सावधानी रखें। दांपत्य जीवन में आज एक दूसरे को समझने का समय है। किसी रिश्तेदार के कारण आपको तनाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए जो कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी, लेकिन अभी रुपये और पैसे के लेनदेन से सावधान रहना होगा।


वृष

 

आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए लाभदायक है। इसमें नए सौदों की प्राप्ति होगी, इसके साथ साथ व्यापार स्थल के लिए कठोर निर्णय लेना भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और वाणी पर नियंत्रण रखें। रोजगार के क्षेत्र में भी योग्यता बढ़ने से सफलता मिलती दिख रही है। अजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। आज राजनीतिज्ञों का सहयोग मिलेगा। उनके सहयोग से अधूरे कार्य पूरे होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। आज शाम का समय अपने परिवार के बड़े सदस्यों के साथ किसी अहम मुद्दे पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।


मिथुन


आज का दिन उत्तम लाभदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से लाभ की उम्मीद है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थी भविष्य की रणनीति बनाने में सफल होंगे, उन्हें सभी सहयोग भी मिलता दिख रहा है। भाई-बहनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा और व्यवसायिक प्रतिष्ठा भी बढे़गी। यदि आपका कोई कार्य रुका हुआ था, तो वह पूर्ण रुप से संपन्न होगा, जिससे आपकी बाचे खिल उठेंगी। मित्रों से आपको सहयोग मिलता दिख रहा है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


कर्क


आज का दिन आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा रहेगा। किसी पुराने कर्ज से आज मुक्ति मिलेगी और किसी विशेष निवेश करने से लाभ के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के परीक्षा की दिशा में किये गये प्रयास सार्थक होगे। आप के नेतृत्व में आज जो कार्य किए जाएंगे वह सफल होंगे। आपकी प्रशंसा होगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। धन और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाद-विवाद में पढ़ने से उचित दूरी बनाकर रखें। निराशा से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर होगा। सायंकाल का समय किसी देव दर्शन में व्यतीत होगा।


सिंह


आज का दिन आप अपने मित्रों और परिजनों के साथ किसी यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं, जो सुखद व लाभप्रद रहेगी। जीवनसाथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा, जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं, उनको आज सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे और प्रभाव व प्रताप में भी वृद्धि होगी। संपत्ति से संबंधित विवादों से आपको कष्ट मिलने की उम्मीद है, लेकिन रोजगार की दिशा में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से भी उपहार व सम्मान मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थी एकाग्रता बनाए रखेंगे, तो उन्हें सफलता मिलेगी। परिवार के किसी व्यक्ति से आज कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा।


कन्या


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप फलदायक रहेगा। जीवन में मधुरता बनी रहेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी आपके हर सुख दुख में आपका साथ देगा। आज अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। आपको ध्यान रखना है कि अपनी आर्थिक स्थिति को देख कर ही व्यय करें। बाहर के खाने पीने से संयम बरतें। रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलती दिख रही है। व्यापारियों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। सामाजिक कार्य में भाग लेने से आज मान सम्मान मिलेगा। आज किसी मित्र की सहायता करने का अवसर मिल सकता है, किसी संवेदनशील मुद्दों पर परिवार के सदस्यों के साथ आज विचार विमर्श अवश्य करेंगे।


तुला


आज किसी अजनबी के साथ होने वाली मिला मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। राजनीति दिशा में किए गए प्रयास फायदेमंद साबित होंगे। कार्य क्षेत्र में आपको अधिकारियों से सम्मान प्राप्ति की संभावना दिख रही है, जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन्हें नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आय और व्यय में संतुलन बना कर रखना होगा। प्रेम जीवन में आज कुछ तनाव रह सकता है। अपने जीवनसाथी को आज मनाने की कोशिश करें। संतान से संबंधित कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह आज सुलझेगा।


वृश्चिक


आज का दिन आर्थिक स्थिति के लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आपका अटका हुआ उधार का पैसा कहीं है, तो उसे वसूल करने के लिए दिन अच्छा है। अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा। पिताजी का सहयोग संयुक्त व्यापार बढ़ोतरी के लिए सहायक सिद्ध होगा। रोजगार के क्षेत्र में जो समस्याएं चली आ रही थी, आज उनका समाधान मिलेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के आज खोने व चोरी होने की संभावना है, इसलिए सावधान रहें। छात्रों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।


धनु


आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। यदि साझेदारी में कोई कार्य कर रहे हैं, तो उसमें अवरोध उत्पन्न हो सकता है। सफलता के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। मधुर वाणी की सौम्यता समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। ससुराल पक्ष से भी लाभ होता दिख रहा है, लेकिन बाहर के खानपान से बचना होगा। आज शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा व्यतीत होगा। आर्थिक दिशा से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन आपको आज किसी भी तरह का निवेश करने से बचना होगा।


मकर


आज विद्यार्थियों को मनचाहे परिणाम के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। कार्य क्षेत्र में भी आज अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा और आप नई योजनाओं पर काम करने के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपके पारिवारिक दायित्वों मे आज पूर्ति होगी, लेकिन कार्यों का भोज भी बढेगा। व्यवसाय की योजना को आज बल मिलेगा। मित्रों के साथ मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे और विरोधी भी परास्त होंगे। परिवार में आज किसी व्यक्ति से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज शाम का समय आप धर्म-कर्म के कार्य में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।


कुंभ


आज का दिन संतान के भविष्य से संबंधित शुभ समाचार लेकर आएगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में आज सुधार आएगा, जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं, उनके लिए रोजगार के सुनहरे अवसर लेकर आएगा। किसी भी तरह के झगड़े व वाद विवाद से बचना होगा और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास आज सफल रहेंगे। जीवनसाथी की सलाह से आज व्यवस्था की योजनाओं को बल मिलेगा, लेकिन कार्य के क्षेत्र में आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपके दांपत्य जीवन में आज वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।


मीन


आज परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना होगा। किसी तरह के संक्रमण से दूरी बना कर रखना होगा। स्वास्थ्य के नियमों का पूरी तरह पालन करें अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से रिश्तो में मधुरता आएगी। छात्रों के भविष्य की नींव मजबूत करने के लिए नई संभावनाओं की प्राप्ति होगी। व्यापार क्षेत्र में जो समस्याएं आ रही है, उनसे आज मुक्ति मिलेगी। वहीं व्यापार के लिए यात्रा भी करनी पड़ सकती है। रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। उसमें राजनीतिक सहयोग भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आज थोड़ी कमजोर रह सकती है।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।


शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1


शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57



शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060


ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,


शुभ रंग : नीला, काला, भूरा


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top