Dharm-Aadhyatm : जानें आज का राशिफल

0


मेष : आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। गुप्त तरीकों से धन आने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। भोजन अच्छे से करें ताकि स्वास्थ्य ठीक रहे। प्रिय के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। आपका जीवन साथी कार्यक्षेत्र में बड़ी सहायता कर सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज अपनी मां से दिल की बात कहने का मौका मिलेगा।


वृष : आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी रहेगी। इसलिए अपने धन का सही प्रबन्धन करना होगा। आज का दिन कमजोर है। कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम मिलेंगे। संतान की ओर से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रिय से मिलने की जहां खुशी होगी, वहीं कुछ लोग आपके इस रिश्ते के विरुद्ध आवाज उठा सकते हैं।


मिथुन : आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव के बीच प्यार की मीठी बातें भी होंगी। रिश्ते में घनिष्ठता बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप कई लोगों के प्रयास से कुछ अच्छा काम करके दिखाएंगे, जिससे तारीफ होगी। व्यापार के सिलसिले में आज का दिन बेहतर रहेगा। सेहत कमजोर रहेगी। विरोधियों को खुद पर हावी ना होने दें। इसलिए पहले से तैयार रहें।


कर्क : आज का दिन साधारण है। आपके महत्वपूर्ण काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं क्योंकि आपका भाग्य कमजोर होगा। सभी से अच्छा बर्ताव करना जरूरी होगा नहीं तो स्थितियां हाथ से निकल सकती हैं। हर काम को सफल बनाने के लिए मेहनत करनी होगी। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। स्वास्थ्य भी कमजोर रह सकता है। काम से जी ना चुराएं।


सिंह : आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। सुख-सुविधा में दिन बिताएंगे। अपने प्रिय साथी के साथ वक्त बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। परिवार में किसी बड़े का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। कार्य क्षेत्र में बहुत कुछ सीखना है। किसी महत्वपूर्ण काम का जिम्मा दिया जा सकता है जिसे समय पर पूरा करके बॉस के चहेते बन सकते हैं।


कन्या : आज का दिन समझदारी से चलने का है। कार्यक्षेत्र में दिन अनुकूलता लेकर आएगा। आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। कार्य में सफलता मिलेगी। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने-फिरने या कोई मूवी देखने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छा काम दिखाएंगे लेकिन पारिवारिक जीवन में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। परिवार में बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान रखना जरूरी होगा। घर में किसी तरह का वाद विवाद हो सकता है।


तुला : आज का दिन चेहरे पर मुस्कान लाने वाला होगा। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। आपको कुछ नए लोग मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। मित्रों और रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। साथ काम करने वालो से अच्छा व्यवहार कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। प्यार के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। प्रिय के मूड से आप परेशान होंगे। दांपत्य जीवन में खुशी भरा दिन रहेगा। जीवन साथी आपका कोई फायदा करा सकता है।


वृश्चिक : आज का दिन अनुकूल रहेगा। कहीं से गया हुआ पैसा वापस आ सकता है, जिससे आपको हिम्मत मिलेगी। कुछ नया काम शुरू करने की सोचेंगे। ससुराल से कोई खुशखबरी मिलेगी जिससे मन हर्षित होगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखेंगे तो सफलता कदम चूमेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी। परिवार के छोटों से सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशी का समय होगा, क्योंकि प्रिय के घरवाले आपसे मिलकर खुश हो सकते हैं।


धनु : आज का दिन मानसिक तनाव लेकर आएगा। खर्चे बने रहेंगे लेकिन आय बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, दुर्घटना होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी और एक दूसरे के निकट आएंगे। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा लेकिन प्रेम जीवन में कड़वाहट आ सकती है। प्रिय ऐसा बर्ताव करेगा जो आपको पसंद नहीं आएगा। इससे आप दोनों के बीच दूरी आ सकती है।


मकर : आज का दिन परेशानी से भरा रहेगा। सेहत बिगड़ सकती है। आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। आपके खर्चे अधिक होंगे और इनकम उनकी अपेक्षा में थोड़ी कम होगी। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, स्थिति सुधारने लगेगी। स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें और अपनी विशेष देखभाल करें। जमीन जायदाद के मामले में लाभ मिलेगा। कामकाज की स्थिति अच्छी रहेगी। शादीशुदा गृहस्थ जीवन में प्रिय का साथ पाकर प्रफुल्लित रहेंगे।


कुंभ : आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। अपने काम में मजबूत रहेंगे और आप के अधिकारीगण खुश रहेंगे। आपको अच्छी इनकम भी होगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सफलता देंगी। आपको इनकम का फायदा मिलेगा। प्यार के मामले में आप लकी रहेंगे और जी भर कर प्यार मिलेगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ी समस्या होगी। किसी से कहासुनी हो सकती है। नए बिजनेस के बारे में डिस्कशन कर सकते हैं।


मीन : आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपकी बुद्धिमानी काम आएगी। आप अपनी चुनौतियों पर जीत हासिल करेंगे। धन के मामले में दिन बढ़िया रहेगा। पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पारिवारिक जीवन में अनुकूल समय रहेगा। प्रेम जीवन में प्यार भरा दिन रहेगा। आपको अपने प्रिय का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में दिन तनाव से भरा रह सकता है। जीवनसाथी का बर्ताव आपको ज्यादा पसंद नहीं आएगा।


आज जिनका जन्मदिन उन्हें बधाई


दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं हैं।


आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं हैं।


शुभ दिनांक : 6, 15, 1

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी


कैसा रहेगा यह वर्ष


लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।


नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top