Dharm-Aadhyatm : आज का पंचांग एवं राशिफल

11 नवम्बर 2020, बुधवार


विक्रम संवत 2077, शक संवत 1942


दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, कार्तिक मास


कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि रात्रि 12:40 बजे तक तत्पश्चात द्वादशी


नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी 12 नवम्बर प्रातः 04:25 बजे तक तत्पश्चात हस्त


योग वैधृति रात्रि 07:28 बजे तक तत्पश्चात विष्कम्भ


राहुकाल - दोपहर 12:23 से दोपहर 01:47 तक


सूर्योदय 06:48 बजे, सूर्यास्त 17:57 बजे


दिशाशूल - उत्तर दिशा में


व्रत पर्व विवरण - रमा एकादशी, बह्मलीन मातुश्री श्री माँ महँगीबाजी का महानिर्वाण दिवस


विशेष : हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है। राम रामेति रामेति। रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं। राम नाम वरानने ।।


आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है। एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए। एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है। जो व्यक्ति दोनों पक्षों की एकादशी को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।


आज का राशिफल


मेष : आपके दिमाग में परेशानी रहेगी और खर्चों में भी बढ़ोतरी दिखाई देगी। आपको किसी काम के लिए कर्जा लेना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। भाग्य में वृद्धि होगी। घर के बड़ों का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं सफलता देंगी। हालांकि बड़ी यात्रा पर जाने से बचना चाहिए। आय सामान्य रहेगी। परिवार का माहौल शांत रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में तालमेल न बिठा पाने से थोड़े निराश होंगे।


वृष : आज का दिन खुशी और सफलता देगा। प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपने प्रिय के साथ अच्छे संबंधों का पालन करेंगे। भविष्य की योजनाएं साझा करेंगे। दांपत्य जीवन थोड़ा कमजोर रहेगा, क्योंकि जीवन साथी गुस्सा बढ़ने के कारण आप को दबाने की कोशिश करेगा। शांति से काम लें। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। काम पर ध्यान देना मुश्किल होगा, लेकिन आपको यह करना ही होगा।


मिथुन : आपका जोर पारिवारिक और घरेलू जिम्मेदारियों पर रहेगा। घर की जरूरतों को समझेंगे और उन पर खर्च करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में आपका दिन मजबूत रहेगा और आपके पक्ष में स्थितियां बनेंगी। व्यापार के मामले में आप का दिन सामान्य रहने वाला है। जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हे आज काफी परिश्रम करना पड़ेगा। आपके मन में अलग और अच्छे विचार आएंगे तथा आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।


कर्क : आज आप यात्रा पर जा सकते हैं, इससे सफलता प्राप्त होगी। घर के छोटे लोगों का सहयोग व्यापार में मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी होने पर थोड़ा ध्यान देना होगा। पारिवारिक जीवन रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों को अपनी बात मजबूती से रखनी होगी। तभी उनका प्रिय बातों को समझेगा। भाग्य के सहारे काम को छोड़ना ठीक नहीं, वरना पछताना पड़ सकता है।


सिंह : आज का दिन अच्छा रहेगा। पैसों की आवक से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सके लिए काफी मेहनत भी करनी पड़ी है। आय बढ़ाने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग थोड़ा कमजोर हो सकते है। शादीशुदा के लिए दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। काम के सिलसिले में आप आज ज्यादा व्यस्त रहेंगे।


कन्या : आज समस्याओं से बाहर निकलेंगे। मानसिक चुनौतियां खत्म होंगी। आपकी योजनाएं गति पकड़ेंगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर बनेगी, लेकिन नौकरी बदलने की दिशा में प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा। कठिन परिश्रम के बल पर आप आज के दिन को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। किसी के झगड़े में ना पड़ें। अपने काम से काम रखें। खुश रहने की कोशिश करें।


तुला : आज आप शॉपिंग कर सकते हैं। सोच समझकर खर्च करने की आदत डालें। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखने से सफलता मिलेगी। घर के छोटों से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम जीवन में आपका प्रिय आपसे प्रेम का इजहार खुलकर करेगा। शादीशुदा हैं, तो दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। संतान से खुशी मिलेगी। कार्य क्षेत्र में स्थिति अच्छी रहेगी। कोई नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग करेंगे।


वृश्चिक : सेहत अच्छी रहेगी, जोश और उत्साह रहेगा। कामों को जल्दी निप्टाएंगे। परिवार के साथ समय गुजारने से वातावरण खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। क्षेत्र की स्थितियां भी पक्ष में रहेंगी। साथियों से अच्छा बर्ताव करें क्योंकि आज वो आपके बहुत काम आएंगे।


धनु : आज का दिन काफी व्यस्त रखेगा। अचानक से कुछ अटके हुए काम बन जाएंगे। कुछ बनते हुए काम रुक सकते हैं। कार्यों को सही अंजाम देने के लिए सही रणनीति बनाएं। पारिवारिक जीवन से लेकर दांपत्य जीवन तक आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में आपका काम आपको धन दिलवाएगा, लेकिन खर्चे अधिक होंगे। आपका प्रेम संबंध भी खर्चे का कारण बन सकता है। अपने प्रिय को कोई चीज खरीद कर दे सकते हैं। किसी अच्छी जगह यात्रा करने से मन खुश होगा और आपके अंदर नई स्फूर्ति जागेगी।


मकर : आज का दिन कमजोर है। सेहत बिगड़ सकती है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन सुख देगा। किसी धार्मिक काम में हिस्सा लेंगे। प्रेम जीवन में हैं उन्हें आज सोच समझकर रहना होगा। उनके परिवार से किसी बात को लेकर नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र से आप को अच्छा लाभ होगा। परिवार का वातावरण प्रेम पूर्ण रहेगा और आप अपने घर की जिम्मेदारियों को अच्छे से समझेंगे।


कुंभ : आज का दिन सेहत के लिहाज से कमजोर है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आप परिवार वालों का सानिध्य प्राप्त करेंगे। ऑफिस में आप की स्थिति बेहतर रहेगी और काम की तारीफ होगी। भाग्य आपका साथ देगा और परिवार की महिलाएं आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगी। प्रेम जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी और आपके प्रिय से संबंधों में मित्रता का भाव भी आएगा। आज आपको लगेगा कि वे आपके सच्चे मित्र हैं।


मीन : दिन की शुरुआत नाजुक रहेगी, इसलिए कोई बड़ा काम ना करें। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार और काम के बीच संतुलन बिठाना होगा। नहीं तो स्थिति आपके हाथ से निकल सकती है। भाग्य आपके साथ है, इसलिए समय का सदुपयोग करें। आय बढ़ेगी। थोड़े खर्चे भी रहेंगे, लेकिन डरने की जरूरत नहीं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी।


Post a Comment

0 Comments