Dharm-Aadhyatm : आज का पंचांग और राशिफल

0

23 नवम्बर 2020, सोमवार


विक्रम संवत 2077, शक संवत 1942


दक्षिणायन, शरद ऋतु, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष


नवमी तिथि रात्रि 03: 08 बजे तक तत्पश्चात दशमी


शतभिषा नक्षत्र शाम 16: 34 बजे तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद


राहुकाल सुबह 07: 30 बजे से सुबह 09: 00 बजे तक


सूर्योदय 06: 40 बजे, सूर्यास्त 17: 20 बजे


दिशाशूल - पूर्व दिशा में


व्रत पर्व विवरण - कुष्मांड नवमी, अक्षय-आँवला नवमी


विशेष - नवमी को लौकी नहीं खाना होता है।



दांपत्य सुख के लिए : पति-पत्नी के बीच यदि झगड़ा होता है तो ज्योतिषानुसार शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार को पत्नी अशोक वृक्ष की जड़ में घी का दीपक और चंदन की अगरबत्ती जलाकर नैवेद्य चढ़ाएं। पेड़ को जल अर्पित करते समय उससे अपनी कामना करनी चाहिए। फिर वृक्ष से 7 पत्ते तोड़कर घर लाएं, श्रद्धाभाव से उनकी पूजा करें व घर के मंदिर में रख दें। अगले सोमवार फिर से यह उपासना करें तथा बाद में सूखे पत्तों को बहते जल में प्रवाहित कर दें।


आँवला (अक्षय) नवमी


23 नवम्बर 2020 सोमवार को आँवला (अक्षय) नवमी है।


नारद पुराण के अनुसार


कार्तिके शुक्लनवमी याऽक्षया सा प्रकीर्तता। तस्यामश्वत्थमूले वै तर्प्पणं सम्यगाचरेत् ।। 118-२३ ।।

देवानां च ऋषीणां च पितॄणां चापि नारद । स्वशाखोक्तैस्तथा मंत्रैः सूर्यायार्घ्यं ततोऽर्पयेत् ।। ११८-२४ ।।

ततो द्विजान्भोजयित्वा मिष्टान्नेन मुनीश्वर । स्वयं भुक्त्वा च विहरेद्द्विजेभ्यो दत्तदक्षिणः ।। ११८-२५ ।।

एवं यः कुरुते भक्त्या जपदानं द्विजार्चनम् । होमं च सर्वमक्षय्यं भवेदिति विधेर्वयः ।। ११८-२६ ।।


कार्तिक मास के शुक्लपक्ष में जो नवमी आती है, उसे अक्षयनवमी कहते हैं। उस दिन पीपलवृक्ष की जड़ के समीप देवताओं, ऋषियों तथा पितरों का विधिपूर्वक तर्पण करें और सूर्यदेवता को अर्घ्य दें। तत्पश्च्यात ब्राह्मणों को मिष्ठान्न भोजन कराकर उन्हें दक्षिणा दें और फिर स्वयं भोजन करें। इस प्रकार जो भक्तिपूर्वक अक्षय नवमी को जप, दान, ब्राह्मण पूजन और होम करता है, उसका वह सब कुछ अक्षय होता है, ऐसा ब्रह्माजी का कथन है।


कार्तिक शुक्ल नवमी को दिया हुआ दान अक्षय होता है अतः इसको अक्षयनवमी कहते हैं। स्कन्दपुराण, नारदपुराण आदि सभी पुराणों के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी युगादि तिथि है। इसमें किया हुआ दान और होम अक्षय जानना चाहिये । प्रत्येक युग में सौ वर्षों तक दान करने से जो फल होता है, वह युगादि-काल में एक दिन के दान से प्राप्त हो जाता है

एतश्चतस्रस्तिथयो युगाद्या दत्तं हुतं चाक्षयमासु विद्यात् । युगे युगे वर्षशतेन दानं युगादिकाले दिवसेन तत्फलम्॥


देवीपुराण के अनुसार कार्तिक शुक्ल नवमीको व्रत, पूजा, तर्पण और अन्नादिका दान करने से अनन्त फल होता है। कार्तिक शुक्ल नवमी को ‘धात्री नवमी’ (आँवला नवमी) और ‘कूष्माण्ड नवमी’ (पेठा नवमी अथवा सीताफल नवमी) भी कहते है। स्कन्दपुराण के अनुसार अक्षय नवमी को आंवला पूजन से स्त्री जाति के लिए अखंड सौभाग्य और पेठा पूजन से घर में शांति, आयु एवं संतान वृद्धि होती है।

आंवले के वृक्ष में सभी देवताओं का निवास होता है तथा यह फल भगवान विष्णु को भी अति प्रिय है। अक्षय नवमी के दिन अगर आंवले की पूजा करना और आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन बनाना और खाना संभव नहीं हो तो इस दिन आंवला जरूर खाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल नवमी तिथि को आंवले के पेड़ से अमृत की बूंदे गिरती है और यदि इस पेड़ के नीचे व्यक्ति भोजन करता है तो भोजन में अमृत के अंश आ जाता है। जिसके प्रभाव से मनुष्य रोगमुक्त होकर दीर्घायु बनता है। चरक संहिता के अनुसार अक्षय नवमी को आंवला खाने से महर्षि च्यवन को फिर से जवानी यानी नवयौवन प्राप्त हुआ था।


2021 में विवाह मुहूर्त की तारीखें


अप्रैल- 22, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30


मई- 1, 2, 7, 8, 9, 13, 14, 21, 22, 23, 24, 26, 28, 29, 30


जून- 3, 4, 5, 20, 22, 23, 24


जुलाई- 1, 2, 7, 13, 15


नवंबर- 15, 16, 20, 21, 28, 29, 30


दिसंबर- 1, 2, 6, 7, 11, 13


पंचक


19 दिसंबर

प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


नवंबर त्योहार

25 बुधवार देवुत्थान एकादशी

27 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 सोमवार कार्तिक पूर्णिमा व्रत

दिसंबर 2020

3 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी

11 शुक्रवार उत्पन्ना एकादशी

12 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)

13 रविवार मासिक शिवरात्रि

14 सोमवार मार्गशीर्ष अमावस्या

15 मंगलवार धनु संक्रांति

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


आज का राशिफल


मेष : आज का दिन अनुकूल रहेगा। कामों को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी और धन लाभ होगा। आज आप काफी मेहनत करेंगे और यह मेहनत आपके ऊपर बैठे लोगों को नजर आएगी, जिसका अच्छा फल भी मिलेगा। भाग्य आपके साथ रहेगा और धार्मिक कामों में आपका ध्यान लगेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी और परिवार वालों से कोई फायदा मिल सकता है।


वृष : आज का दिन सफलता देगा। आपका भाग्य प्रबल रहेगा और कामों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में भी आपका मन लगेगा और आप मन लगाकर काम करेंगे। काम करने वाले लोगों के साथ आपका व्यवहार अच्छा होगा। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। विदेश जाने की खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में दिन अच्छा रहेगा लेकिन जीवन साथी गुस्सा जाहिर कर सकता है।


मिथुन : आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके रुके हुए काम बनने से खुशी मिलेगी। जीवनसाथी धार्मिक रूप से सक्रिय रहेगा और आप को भी प्रेरित करेगा। विरोधियों से चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का वातावरण थोड़ा परेशानी जनक हो सकता है जिसमें ससुराल पक्ष का योगदान होगा। व्यापार में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत सफल होगी।


कर्क : आज का दिन शुरुआत में परेशानी दे सकता है लेकिन आप अपनी बुद्धिमानी से चुनौतियों से निपटने में कामयाब होंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है, फिर भी जीवन साथी प्रसन्न रखने की कोशिश करेगा। व्यापार में अच्छे नतीजे मिलेंगे। कानून के विरुद्ध जाकर कार्य करने से परेशानी में पड़ सकते हैं। खर्चों पर लगाम जरूरी है। किसी को पैसा उधार ना दें।


सिंह : आज का दिन बढ़िया रहेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सभी से अच्छा व्यवहार करेंगे, जिससे आपकी प्रशंसा होगी। दांपत्य जीवन खुशियों भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज सामान्य नतीजे मिलेंगे। प्रॉपर्टी के मामले में लाभ मिलेगा। कुछ परिस्थितियां परिवार पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करेंगी। काम में आज आपकी मेहनत नजर आएगी और व्यस्तता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।


कन्या : आज का दिन अनुकूल रहेगा। खर्चों में कमी आएगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। कामों में सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेम जीवन में कुछ समस्या रह सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशी देगा। जीवनसाथी के प्रति आज आकर्षित होंगे। संतान को कुछ समस्या हो सकती है। घर में आज खुशी रहेगी।


तुला : आज का दिन प्रयास करने से बढ़िया बनेगा। प्रेम जीवन में खुशी भरने के लिए खुद कोशिश करनी पड़ेगी। दांपत्य जीवन सामान्य तौर पर बीतेगा और संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। यदि आप विद्यार्थी हैं और कला क्षेत्र से संबंधित है तो बेहतर नतीजे हासिल होंगे। धार्मिक आचरण करेंगे। कार्य में दोपहर बाद की स्थितियां बेहतर होंगी। सेहत में सुधार होगा लेकिन थोड़ा तनाव हो सकता है।


वृश्चिक : आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा। परिवार से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। स्वास्थ्य मजबूत बनेगा। आज अपनी ओर से कोई ऐसा निर्णय लेंगे जो आपकी पर्सनालिटी को चार चांद लगाएगा। प्रेम जीवन में निर्णायक समय आ गया है। दांपत्य जीवन में स्थिति बेहतर रहेगी। नया वाहन खरीदने की दिशा में प्रयास करेंगे।


धनु : आज का दिन अनुकूल है। मित्रों, सहयोगी और दोस्तों से अच्छे रिश्ते बनेंगे। उनसे कोई काम की बात पता चलेगी। परिवार का माहौल अच्छा नहीं रहेगा, इसलिए पूरा ध्यान लगाएं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। धन का लाभ होगा। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा।


मकर : आज सबका दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। धन प्राप्ति के उद्देश्य से अनुकूल समय है। आज के दिन को बेहतर बनाने में कोई कसर बाकी न रखें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। तेज बुखार आ सकता है। पूरी नींद लें। दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। परिवार का वातावरण आपको आगे बढ़ने के मौके देगा। कामकाज को लेकर आपकी स्पष्ट सोच आपको सफलता देगी।


कुंभ : आज का दिन अनुकूल रहेगा। लोगों के प्रति आपके मन में सहानुभूति रहेगी। प्रॉपर्टी का लाभ मिल सकता है। कोई नया वाहन लेने की दिशा में प्रयास करेंगे। धन का लाभ मिलेगा। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में सुखद नतीजे प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन बेहतर रहने वाला है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।


मीन : आज का दिन मध्यम रहेगा। बेमतलब के खर्चों से बचें। आज भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। काम की तारीफ भी होगी, उसके बावजूद बॉस से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। परिवार का बर्ताव ठीक-ठाक रहेगा। शिक्षा में व्यवधान आएंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान को कोई समस्या हो सकती है।


आज जिनका जन्मदिन, उन्हें शुभकामनाएं


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।



शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23


शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052


ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।


शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम


कैसा रहेगा यह वर्ष


वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top