Breaking News : फ्लाईओवर पर पेट्रोल की मची लूट

  • भौती रूमा फ्लाईओवर पर बर्रा में पटला पेट्रोल टैंकर
  • चालक और खलासी गंभीर, भेजा एलएलआर अस्पताल

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर


भौती रूमा फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह आसपास के बाशिंद हाथों में डब्बा, कटोरा, बाल्टी औ बोलत लेकर दौड़ पड़े। देखते-देखते पेट्रोल की लूट मच गई। हाइवे पर लंबा जाम लग गया। स्थिति संभालने के लिए पुलिस काे मोर्चा संभालना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद स्थिति नियंत्रण में आ सकी। 


हुआ यू की शुक्रवार सुबह फ्लाईओवर पर ट्रक की टक्कर से पेट्रोल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक नौबस्ता निवासी मनोज मिश्रा और खलासी विपिन पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एलएलआर अस्पताल भेजा। सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंच गईं।


हाईवे पर टैंकर पलटने से पेट्रोल बहने लगा। दमकल की गाड़ियों ने पहुंच कर फोम डालकर टैंकर को ठंडा बनाए रखा। उधर, हाईवे की नाली से पेट्रोल बहने पर लोगों की भीड़ डिब्बा, बोतल बाल्टी लेकर भरने में जुट गई। 


हादसे के बाद हाईवे की दोनों लेन पर यातायात पूरी तरह से ठहर गया। कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। पुलिस के मुताबिक टैंकर भारत पेट्रोलियम के भौती डिपो से 12 हजार लीटर पेट्रोल लेकर बारा देवी के आटोफिल पम्प जा रहा था। विपरीत लेन से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए चढ़ गया। डिवाइडर का पिलर टैंकर के पहिये के नीचे आने से पलट गया।

ट्रैफिक विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी मंगाकर टैंकर के आसपास डलवाई। बाद में क्रेन और हाइड्रा की मदद से टैंकर को उठाने का प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है कि टैंकर में 9 लाख रुपये का पेट्रोल था। 

Post a Comment

0 Comments